कानपुर देहात

नंदना हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार

सिकंदरा थाना पुलिस ने गुरुवार को नंदना हत्याकांड के एक आरोपी को मुखबिर की खास सूचना पर हत्या में प्रयुक्त आल कत्ल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

सिकंदरा। सिकंदरा थाना पुलिस ने गुरुवार को नंदना हत्याकांड के एक आरोपी को मुखबिर की खास सूचना पर हत्या में प्रयुक्त आल कत्ल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।बताते चलें कि बीते बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के नंदना गांव में पूर्व प्रधान राजेश कटियार की दिनदहाड़े मामूली विवाद को लेकर धारदार औजार से हत्या कर दी गई थी।घटना की सूचना मिलने पर आलाधिकारियों ने फोरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

तत्पश्चात थाना पुलिस ने राजबाबू पुत्र बैजनाथ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्रभुशंकर कटियार,रमाकांत कटियार तथा अभिषेक कटियार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।गुरुवार को थाना पुलिस ने आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिदेशक रेंज कानपुर प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में अपराधों की रोकथाम व खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने नंदना गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश कटियार की बीते बुधवार दोपहर मामूली विवाद के चलते धारदार औजार से की गई हत्या के मामले में आरोपियों में से एक आरोपी रमाकांत कटियार को मुखबिर की खास सूचना पर छापामारी कर गुरुवार दोपहर सिकंदरा कस्बे के पटेल चौक से धर दबोचा।पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद फावड़ा व दो अदद सब्बल भी बरामद कर लिया है।

आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

1 day ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

1 day ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

1 day ago

This website uses cookies.