अपना जनपद

नौगढ़ में PDA जन पंचायत का आयोजन, जितेंद्र कुमार एडवोकेट बोले- हर वर्ग पीडीए के साथ

युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की हुई मदद, विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिला

सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का किया चौमुखी विकास –पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट

-युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की हुई मदद

-विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिला

चकिया, चंदौली। नौगढ़ तहसील अंतर्गत दुर्गा मंदिर पोखरा पर शुक्रवार को सपा नेताओं की ओर से जन पंचायत (PDA) का आयोजन किया गया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। ‌साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जन पंचायत के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व रावर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र (लोस 80) से संभावित सांसद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। इसमें युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की मदद हुई है। विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की जनता को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का पूरा लाभ मिला है। आगे भी आम जनता को पूरी मजबूती के साथ सपा सरकार के साथ एकजुट रहना होगा।

विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित का नया इतिहास रचा है। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह यादव ने किया।‌

ram ashish bharati

Recent Posts

चुनाव के दौरान व्यवधान पहुंचाने की कोशिश की तो खैर नहीं थाना प्रभारी अनिल कुमार

पुखरायां।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन के तहत शुक्रवार को डेरापुर थाना पुलिस ने सीआईएसएफ…

18 hours ago

पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म समारोह

पुखरायां।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को पुखरायां कस्बे के श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर…

18 hours ago

एरिया डोमिनेशन में पुलिस प्रशासन ने दिखाई ताकत,गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एरिया डोमिनेशन के तहत थाना रूरा पुलिस ने सीआईएसएफ संग…

18 hours ago

भगवान परशुराम के एक हाथ के हाथ में शस्त्र और दूसरे में शास्त्र शोभित था — महंत देवनारायण दास

सुशील त्रिवेदी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री राम जानकी आश्रम गौरियापुर के…

18 hours ago

ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्रामीण का कब्ज़ा,ग्राम प्रधान ने की आलाधिकारियों से लिखित शिक़ायत

घाटमपुर कानपुर नगर। ग्राम पंचायत की जमीन पर ग्रामीण के कब्ज़ा करने के मामला सामने…

18 hours ago

This website uses cookies.