अपना जनपदउत्तरप्रदेशवाराणसी

नौगढ़ में PDA जन पंचायत का आयोजन, जितेंद्र कुमार एडवोकेट बोले- हर वर्ग पीडीए के साथ

युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की हुई मदद, विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिला

Story Highlights
  • विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिला
  • युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की हुई मदद
  • संभावित सांसद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है।

सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का किया चौमुखी विकास –पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट

-युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की हुई मदद

-विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिला

चकिया, चंदौली। नौगढ़ तहसील अंतर्गत दुर्गा मंदिर पोखरा पर शुक्रवार को सपा नेताओं की ओर से जन पंचायत (PDA) का आयोजन किया गया। इसके जरिए उन्होंने लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के कार्यकाल में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। ‌साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

जन पंचायत के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व रावर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र (लोस 80) से संभावित सांसद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है। इसमें युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की मदद हुई है। विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की जनता को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का पूरा लाभ मिला है। आगे भी आम जनता को पूरी मजबूती के साथ सपा सरकार के साथ एकजुट रहना होगा।

विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित का नया इतिहास रचा है। कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह यादव ने किया।‌

Print Friendly, PDF & Email

Related Articles

AD
Back to top button