कानपुर देहात

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को समय पर मिलेंगी पाठ्य पुस्तकें

आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। इस बार किताबों को लेकर लेटलतीफी के आसार नहीं हैं।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। आगामी शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को समय पर पाठ्यपुस्तकें मिल जाएंगी। इस बार किताबों को लेकर लेटलतीफी के आसार नहीं हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि हरहाल में विद्यालयों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाई जाएं। परिषदीय विद्यालयों में अगले शैक्षिक सत्र के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण हेतु परिवहन व्यवस्था के संबंध में समिति द्वारा नियमानुसार शासनादेश में निहित प्रविधानो के तहत सत्यापन कराते हुए वितरण कराया जाए। पाठ्य पुस्तकों का ब्लॉक स्तर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भंडारण करते हुए परिषदीय विद्यालयों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की दर के अनुसार परिवहन दर व श्रमिकों की दर श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी तय की जाएगी। विभाग से निर्देश दिए हैं कि सम्बन्धित अधिकारी पाठ्य पुस्तकें समय से वितरण के लिए कार्ययोजना बना लें। पाठ्य पुस्तकों का निर्धारित समय में वितरण सुनिश्चित किया जाए।

अब तक शिक्षक ढोते आए हैं पुस्तकें-

बीते वर्षों में विद्यालयों तक पुस्तकें शायद ही कुछ स्कूलों तक पहुंचाई गई हों शिक्षक पहले बीआरसी से अपने विद्यालयों तक निजी व्यय पर पुस्तकें लेकर जाते थे। बीते तीन वर्षों से शिक्षक बीआरसी की बजाए संकुल केन्द्र से ढो रहे हैं। शासनादेश के बावजूद विभागीय अधिकारी इसका पालन करते नहीं दिखे हैं। इस कारण स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि सीधे विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंचेंगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुखरायां में भक्ति की रसधारा: कान्हा ने एक उंगली पर थामा गोवर्धन, इंद्र का दर्प हुआ चूर

पुखरायां के सुआ बाबा मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है, जहाँ श्रीमद् भागवत…

2 hours ago

पवन सिंह और निधि झा की केमिस्ट्री से भरपूर “पवन की चांदनी” का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज!

मुंबई:  पॉवर स्टार पवन सिंह और लुलिया के नाम से मशहूर निधि झा की आने…

2 hours ago

कानपुर देहात में गाली गलौज का विरोध करने पर पति पत्नी ने रिक्शाचालक से की गाली गलौज,मारपीट

कानपुर देहात में गाली गलौज का विरोध करने पर पति पत्नी ने मिलकर रिक्शाचालक को…

2 hours ago

भरण पोषण मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

कानपुर देहात : पुलिस अधीक्षक मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण…

2 hours ago

भोगनीपुर में LiF NGO ने गुड फ्राइडे पर दिखाई मानवीय संवेदना, तपती धूप में मजदूरों को पिलाया ठंडा शरबत

कानपुर देहात : गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर लाइफ इंस्पायरिंग फाउंडेशन (LiF NGO) ने…

3 hours ago

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, डीसीएम चालक की मौत

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां पर डीसीएम का पहिया चालक के…

3 hours ago

This website uses cookies.