कानपुर देहात

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाएंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने पल्स पोलियो दिवस पर 28 मई 2023 को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को समय से खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऐसे सभी परिषदीय स्कूल प्रातः 7.30 से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे जहां बूथ निर्धारित हैं।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने पल्स पोलियो दिवस पर 28 मई 2023 को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को समय से खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऐसे सभी परिषदीय स्कूल प्रातः 7.30 से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे जहां बूथ निर्धारित हैं। बूथ दिवस पर संबंधित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहकर अभिभावकों को प्रेरित कर उनके पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक को पिलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

ये भी पढ़े-    आवास सूची में नाम जोड़े जाने हेतु यदि पैसों की मांग की जाती है तो उच्चाधिकारियों को शीघ्र ही कराएं अवगत : सीडीओ सौम्या

इस बाबत सरवनखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने भी आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने कहा है कि शिक्षक पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग का बढ़-चढ़कर सहयोग करें। पोलियो बूथ वाले समस्त परिषदीय विद्यालय प्रातः 7.30 पर खोल दें। समस्त अध्यापक / शिक्षामित्र / अनुदेशक विद्यालय के ग्राम में भ्रमण कर बच्चों को बूथ पर लाकर पल्स पोलियो ड्राप पिलाने में सहयोग करें। प्रत्येक पल्स पोलियों बूथ पर पोलियों ड्राप पिलाने का लक्ष्य 80 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़े-   ईओ को मिली चेतावनी, गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए निर्माण कार्य शीघ्र ही कराए पूर्ण : सीडीओ सौम्या

अन्यथा की स्थिति में वहां के समस्त अध्यापकों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। सभी संबंधित प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक शिक्षामित्र एवं अनुदेशक पोलियो बूथ पर ससमय उपस्थित रहते हुये पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में योगदान करना सुनिश्चित करें। पोलियों बूथ बन्द पाये जाने / अध्यापकों की अनुपस्थित रहने की स्थिति में राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग न करने का दोषी मानते हुये संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व संबंधित का होगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

2 mins ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

5 mins ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

8 mins ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

5 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

5 hours ago

कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…

5 hours ago

This website uses cookies.