बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरआत की गई

मलासा विकासखंड के निगोही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुवात की गई।इस अवसर पर लोगों को पल्स पोलियो की दवा के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखराया।मलासा विकासखंड के निगोही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो बूथ पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुवात की गई।इस अवसर पर लोगों को पल्स पोलियो की दवा के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।

बताते चलें कि बच्चों को पोलियो नामक बीमारी से बचाने के लिए भारत में इस अभियान की शुरुवात दो अक्टूबर 1995 से हुई थी।इसके बाद भारत 27 मार्च को पोलियो से मुक्त हो गया था।आखिर मामला पश्चिम बंगाल में 2013 में आया था।उसके बाद इसका कोई केस सामने नहीं आया।भारत में कई नामचीन लोग,बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियां भी इस अभियान का हिस्सा है।

इसके साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी इस अभियान से जुड़ते हैं।रविवार को कानपुर देहात जनपद में जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुवात की।इसी के तहत मलासा विकासखंड के निगोही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुपरवाइजर कुलदीप सचान ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।इस अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो ग्रसित न हो।भारत को साल 2011 में पल्स पोलियो मुक्त भारत का सर्टिफिकेट मिल चुका है जिसे बरकरार रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके पर एएनएम शशि,प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार,आशा विनीता देवी,निशा सिंह आदि मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

9 mins ago

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अपील

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…

14 mins ago

माईक्रो ऑब्जर्वरो को निर्वाचन के दौरान पैनी दृष्टि बनाये रखने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…

16 mins ago

गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान साथी समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन…

8 hours ago

लापता मासूम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर महज चार घंटे में खोज किया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर गुरुवार सुबह एक छः वर्षीय…

8 hours ago

This website uses cookies.