भोजपुरी

बाढ़ से पीड़ित किसानों की कहानी है फ़िल्म “कटान” जल्द होगा ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से सजी एक विशेष सब्जेक्ट पर बनी फिल्म कटान का आज फर्स्ट लुक आउट किया गया जिसका ट्रेलर बहुत जल्द वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होगा।

अमन यात्रा, मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से सजी एक विशेष सब्जेक्ट पर बनी फिल्म कटान का आज फर्स्ट लुक आउट किया गया जिसका ट्रेलर बहुत जल्द वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होगा।

बात फ़िल्म की कहानी की करे तो तो फ़िल्म देश के किसानों को रिलेट करती है जिसमे किसानों की जिंदगी बहुत करीब से दिखेगी यानी उनकी असल जिंदगी क्या होती है उन्हें किन किन परेशानियों से अपने ही हक के लिए लड़ना पड़ता है और कितना मजबूर होना पड़ जाता है अपने ही हक के लिए यही सब देखने को मिलेगा।

वहीं फ़िल्म के निर्देशक धीरू यादव से मिली जानकारी के अनुसार ये फ़िल्म पूर्णरूप से सामाजिक फ़िल्म है। अपनी फिल्म के माध्यम से देश के अन्नदाता किसानों की जिंदगी से जुड़ी चीजों को दिखाने की कोशिश की उम्मीद है आप सभी दर्शको मेरा ये प्रयास पसंद आयेगा। फ़िल्म की मेकिंग की बात करे तो फ़िल्म भव्य पैमाने के साथ देश की विभिन्न बेहतरीन लोकेशन में शूट हुई है जिसमे सिंक साउंड और एलेक्सा कैमरे के साथ बड़े बड़े इक़व्पमेंट से शूट किया गया है।

फ़िल्म में जितने भी कलाकार है सभी ने बहुत ही लाजवाब अभिनय किया है और सबसे अहम बात ये है कि इसमें जितने भी कैरेक्टर है सभी बहुत इम्पोर्टेन्ट है।

फ़िल्म का निर्माण ABCD फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट और डिवाइन फिल्म्स, एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता धीरू यादव व ज्योति पांडेय है और सह निर्माता हरेराम है,सहयोगी निर्माता अतुल पांडेय।लेखक निर्देशक धीरू यादव है।पटकथा,संवाद धर्मेंद्र सिंह ने लिखे हैं। फिल्म का छायांकन किया है समीर सैय्यद ने। खूबसूरत  संगीत दिया है संतोष पुरी रूपेश वर्मा व धीरू यादव ने और गीत लिखे है संतोष पूरी,धर्मेंद्र सिंह ने। फ़िल्म के प्रचारक सोनू यादव (ऐडिफ्लोर)।

मुख्य भूमिका में अनिल रस्तोगी,संजय पाण्डेय,चांदनी सिंह,अभय राय कबीर चंद,विजय शुक्ला,संदीप यादव,मनमोहन तिवारी,अमरेंद्र शर्मा,सुशील सिंह,रचना सिंह,आदि कई कलाकार नजर आयेंगे

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात का गौरव: आयुष त्रिवेदी को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

कानपुर देहात। जनपद के युवा समाजसेवी आयुष त्रिवेदी ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से पूरे…

8 hours ago

यूपीएस को बताया शोषणकारी, 1 अप्रैल से लागू नई व्यवस्था का विरोध

कानपुर देहात। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली…

9 hours ago

जन मानस के लिए करो काम, नहीं तो मिलेगी बद्दुआ और सरकारी दंड अलग से : एमएलसी अरुण पाठक

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि…

9 hours ago

भाजपा के 8 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता का स्वाभिमान है – प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा…

9 hours ago

भगवान परशुराम जयंती भव्य रूप में मनाने का संकल्प: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

पुखरायां, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश ब्रह्म समाज सेवा संस्था के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की…

10 hours ago

नन्हें-मुन्ने बच्चे पहुंचे स्कूल, जमकर बरसाए गए उनपर फूल

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जिले के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार से नया सत्र शुरू हो गया…

10 hours ago

This website uses cookies.