कानपुर देहात

भीषण शीत लहर को देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकी में सोमवार को भीषण शीत लहर को देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौकी में सोमवार को भीषण शीत लहर को देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर आर्थिक रूप से संपन्न लोगों तथा समाजसेवी संस्थाओं से भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

उत्तर भारत समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण शीत लहर की चपेट में है।प्रदेश सरकार ने निराश्रित और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर लोगों को भीषण शीत लहर से बचाने की कवायद तेज कर दी है।इसी के तहत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के  ग्राम पंचायत चौकी में निराश्रित व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया।राजस्वकर्मी दीपेंद्र ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं तथा क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों को भी इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस मौके पर एल एन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र यादव,रामचंद्र सविता,अरविंद कुमार,जय सिंह,देवेंद्र सिंह,राकेश कुमार,अभिषेक कुमार,अनिरुद्ध कुमार,रामलखन,शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

3 minutes ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

24 minutes ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

35 minutes ago

पारदर्शी तरीके से एआरपी चयन की प्रक्रिया पूर्ण करने की जूनियर शिक्षक संघ ने की मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में…

47 minutes ago

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

कानपुर देहात: जनपद के जल्लापुर सिकंदरा गांव में शनिवार को गेहूं के खेतों में संदिग्ध…

2 hours ago

मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील भोगनीपुर में सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

पुखरायां। शनिवार को भोगनीपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी…

2 hours ago

This website uses cookies.