भोगनीपुर तहसील में उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं,निस्तारण के दिए गए निर्देश

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 86 शिकायतों में 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 86 शिकायतों में 06 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वाधिक भूमि विवाद से संबंधित 50 फरियादियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई।वहीं पुलिस विभाग से संबंधित 10,चकबंदी 06,खंड विकास अधिकारी मलासा 05,खंड विकास अधिकारी अमरौधा 06,विद्युत 06 तथा अन्य मामलों से संबंधित कुल 03 शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई।उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना तथा कुल प्राप्त 86 शिकायतों में 06 का निस्तारण मौके पर कराया गया।

वहीं शेष बची शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए।उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर है।तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं।उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।इस मौके पर तहसीलदार प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,सी ओ चकबंदी,खंड विकास अधिकारी मलासा संजू सिंह,ई ओ पुखरायां अजय कुमार,उप खंड अधिकारी आर के वर्मा,खंड शिक्षा अधिकारी मलासा चंद्रभूषण,चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान,एस आई थाना बरौर सुरजीत कुमार,थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह,थाना प्रभारी सट्टी संजेश कुमार,एस आई भोगनीपुर रमेश सहित अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

2 days ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.