औरैया

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर डीएम,एसपी ने रूपरेखा को लेकर की संयुक्त बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ककोर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी के संबंध में बैठक की।

विकास सक्सेना , औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 अक्टूबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने ककोर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयारी के संबंध में बैठक की। उक्त द्वय अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी संबंधित अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय से पहुंच कर अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करें। यदि किसी भी अधिकारी /कर्मचारी द्वारा अपने कार्य में हीलाहवाली की गयी तो उसकी जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार ही सभी कार्य किये जाये इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये तथा जिस किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी की ड्यूटी लगायी जाए उनकी सूची नाम व मोबाइल नंबर सहित संबंधित को उपलब्ध कराई जाये जिससे आवश्यकता पड़ने पर संपर्क किया जा सके।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी संबंधित थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी को निर्देश दिये कि पार्किंग व्यवस्था क्षेत्रवार के हिसाब से की जाये साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सभी संबंधितों को लगाया जाये जिससे जाम आदि न लग सके।

विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी प्रभारियों को निर्देश दिये कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के पण्डाल में प्रवेश न दिया जाये तथा सभी अधिकारी/ कर्मचारी व मीडिया के पास जारी हो उनकी भी जांच की जाये। उक्त बैठक में अपर जिला अधिकारी (वि०/ रा०) महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार वर्मा आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

49 mins ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

52 mins ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

1 hour ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

1 hour ago

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

16 hours ago

This website uses cookies.