कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत ककरदही में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाए गए आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया, जो कि वर्मातमान में पूर्ण निर्मित किया जा चुका है जिसके त्वरित संचालन हेतु उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यहां पर 02 नाडेप कंपोस्ट भी बनाई गई है बनी है जिनसे पराली और गीला कचरा की मदद से भी खाद का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत में बनी गौ आश्रयस्थल ककरदही का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान करीब 120 गौवंश पाए गए, जिनको हरा चारा, पानी, चूनी, चोकर आदि समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी आदि को निर्देशित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यहां पर पशु चिकित्सा अधिकारी भ्रमण कर सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा सभी का ईयर टैगिंग अवश्य किया जाए तथा गौवंशो को हरा चारा उपलब्ध कराए जाने हेतु चारागाह की भूमि पर हरा चारा अवश्य उगाए जाने हेतु हिदायत दी। इसके पश्चात उन्होंने एसबीएम 2023-24 के तहत 266 मॉडल गांव में से पहले चरण में चुने गए माडल ग्राम पंचायत भेवान में पानी को एकीकृत सोख गड्ढे के माध्यम से फ़िल्टर किए जाने हेतु मौके पर चल रहे कार्य को देखा गया उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वर्तमान में चल रहे कार्य को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कर लिया जाए ताकि बरसात का पानी सीधे तालाबों में एकत्र हो सके। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मैथा आदि उपस्थित रहे।
कानपुर देहात के मलासा गांव में बीते रविवार को जमीनी बंटवारे को लेकर दो परिवारों…
अमरौधा। विकासखंड के सभागार में गुरुवार को बैंक सखियों एवं समूह सखियों की एक महत्वपूर्ण…
कानपुर देहात जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा…
कानपुर देहात में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख…
कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे जिले के अंदर व एक से…
कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात से हज-2025 पर जाने वाले सभी हज यात्रियों के लिए…
This website uses cookies.