जालौन

युवा वैज्ञानिक को समाज सेवियों ने किया सम्मानित

शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती। युवा नौजवान,यहां तक अब बुजुर्ग भी शिक्षा को अपना हथियार बनाने के लिए आगे आने लगे हैं। यहीं पर एक ऐसा कीर्तिमान देखने को मिला जहां एक युवक ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 बार उत्तर प्रदेश इलाहाबाद बोर्ड द्वारा हाई स्कूल, और 4 बार इंटरमीडिएट की परीक्षा अलग-अलग विषय से उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उरई (जालौन)। शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती। युवा नौजवान,यहां तक अब बुजुर्ग भी शिक्षा को अपना हथियार बनाने के लिए आगे आने लगे हैं। यहीं पर एक ऐसा कीर्तिमान देखने को मिला जहां एक युवक ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 10 बार उत्तर प्रदेश इलाहाबाद बोर्ड द्वारा हाई स्कूल, और 4 बार इंटरमीडिएट की परीक्षा अलग-अलग विषय से उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अलग-अलग बोर्ड परीक्षा पास करने के पीछे युवा वैज्ञानिक दिनेश कुमार की सोच में हर एक विषय का ज्ञान अर्जन कर उस विषय पर शोध करना है। उनके इसी कार्य को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी के कार्यालय पर उनको मुंबई से आए समाजसेवियों ने सम्मानित किया। मुंबई से आई साइकोलॉजिकल काउंसलर रक्षान हुसैन और गुलाम हुसैन जो मुंबई के एक बड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं कारोबारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष की पत्नी शिक्षिका यशोधरा दिनकर ने दिनेश को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई की। यहां तक की दिनेश द्वारा कई अविष्कार भी किए गए हैं। जिसको लेकर दिनेश को युवा वैज्ञानिक भी कहा जाता है। दिनेश ने अपनी शिक्षा जनपद जनपद जालौन से पूर्ण की है। वह उरई के पटेल नगर के निवासी हैं। उन्होंने संस्कृत, कला, रंजन कला, उर्दू, मानव विज्ञान, विज्ञान, संगीत वादन, आदि विषयों में अलग-अलग परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता रिटायर्ड जिला कृषि अधिकारी रहे हैं।और वह विकासखंड डकोर मिनोरा कालपी में पंचायत विभाग में नौकरी भी कर रहे हैं। उनके हौसले की हर जगह तारीफ की जा रही है कि उन्होंने शिक्षा के प्रति उनके लगाओ से लोगों को जागरूकता हासिल होगी।

 

इनसेट-             

दिनेश बना चुके ऑटो डिवाइस हेलमिट

उरई। युवा वैज्ञानिक दिनेश एक ऐसा हेलमेट भी बना चुके हैं जब तक आप हेलमेट नहीं पहनोगे तब तक बाइक स्टार्ट नहीं होगी। जिसका डेमो वो तत्कालीन डीएम मन्नान अख्तर के सामने भी दे चुके हैं जिससे सफर पर दुर्घटनाएं होने से रोकी जा सकेंगी। और वो कई ऐसे अविष्कार कर चुके जो सफाई उपकरण में सहायक व प्लास्टिक की रोकथाम में सहायक हुई।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

15 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

17 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

20 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

21 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

1 day ago

This website uses cookies.