कानपुर देहात

यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड न करने पर 92 स्कूलों के समस्त स्टाफ का रोका गया वेतन

यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की जानकारी न भरना जनपद के 9 विकासखंडों के 92 विद्यालयों के सभी अध्यापकों को भारी पड़ गया।यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का शासन से विवरण मांगा जा रहा है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की जानकारी न भरना जनपद के 9 विकासखंडों के 92 विद्यालयों के सभी अध्यापकों को भारी पड़ गया।यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का शासन से विवरण मांगा जा रहा है। फरवरी से यह प्रक्रिया चल रही है। जिले में इसके प्रति लापरवाही बरतने पर सोमवार को बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने जनपद के अकबरपुर, अमरौधा, झींझक, मलासा, मैथा, राजपुर, रसूलाबाद, सरवनखेड़ा, सन्दलपुर विकासखंडों के 92 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों समेत समस्त स्टाफ का वेतन रोकने की कार्यवाही कर दी है।

बीएसए रिद्धी ने बताया कि यू-डायस पर छात्र-छात्राओं का विवरण प्रतिवर्ष अपलोड किया जाता है। इससे छात्रा-छात्राओं को डीबीटी सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ मिलता है। यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है।

जनपद के 92 स्कूलों को कई बार नोटिस जारी कर विद्यार्थियों के डाटा को यू-डाइस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए बावजूद इसके उनकी ओर से कोई भी कार्य नहीं किया गया जिस कारण से इन स्कूलों के समस्त स्टाफ का वेतन/मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए अवरुद्ध कर दिया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

19 mins ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

34 mins ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

40 mins ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

4 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

7 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

7 hours ago

This website uses cookies.