कानपुर देहात

स्वीप अभियान का कैलेंडर बीएसए ने किया जारी, जागरुकता पर जोर

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन का पूरा जोर शत प्रतिशत मतदान पर है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने स्वीप अभियान की गतिविधियों को लेकर कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज से लेकर पंचायत व गांव तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन का पूरा जोर शत प्रतिशत मतदान पर है। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने स्वीप अभियान की गतिविधियों को लेकर कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज से लेकर पंचायत व गांव तक लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के दौरान कई स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तमाम कार्यक्रमों में मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जागरुक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को मतदाता जागरुकता रैली से कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत होगी। यह रैली जिले के सभी पंचायतों में निकाली जाएगी। नुक्कड नाटक, वाद विवाद रैली, डोर टू डोर सम्पर्क अभियान में बेसिका शिक्षा विभाग के बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, स्वयं सहायता समूह, एनसीसी व स्काउट गाइड के सहयोग से आम जनमानस में मतदान के प्रति प्रभावी गतिविधियों का संचालन कर जागरूक किया जाएगा। स्वीप चौपाल का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में सप्ताह के एक दिन अनिवार्यरूप से करना होगा अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

निम्नवत होंगी गतिविधियां-

मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी/रैली का आयोजन 8 फरवरी, स्लोगन प्रतियोगिता 9 फरवरी, मतदाता जागरूकता पर पेंटिंग/पोस्टर/स्लोगन/रंगोली 10 फरवरी, मतदान पर कहानी लेखन/निबंध लेखन 11 फरवरी, रंगोली बनाना 12 फरवरी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन 13 फरवरी को करना होगा इसके साथ ही कार्यक्रमों की उत्कृष्ट फोटो एवं वीडियो बीएसए कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

14 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

14 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

15 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

18 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

21 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

21 hours ago

This website uses cookies.