लाखों का 1819 किलो मिलावटी खोया जब्त व्यापारी फरार

त्योहारी सीजन में खाद सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को मिलावटी खाद्य सामग्रियों को जब्त किया। फ़ूड आयल के सैंपलिंग क़ई गयी। भारी मात्रा में फ़ूड ऑयल सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। कानपुर में रविवार लाखों का मिलावटी खोया जब्त किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा :  त्योहारी सीजन में खाद सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को मिलावटी खाद्य सामग्रियों को जब्त किया। फ़ूड आयल के सैंपलिंग क़ई गयी। भारी मात्रा में फ़ूड ऑयल सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। कानपुर में रविवार लाखों का मिलावटी खोया जब्त किया गया। साथ ही फ़ूड आयल मार्केट में सैंपल इन करके खाद्य तेल के सील करने की कार्रवाई की गई।

 

फजलगंज खोया मण्डी में छापामारी की गयी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल पहुँचा। बैसे ही भगदड़ मच गई। मौके पर दो डलिया खोया छोड़कर एक व्यपारी भाग गया। इसी बीच खोये की डलियों से लदा हुआ एक वाहन संख्या-UP-77 AT 1914 को पकड़ा गया। जिसे लाने वाले गुलाब सिंह यादव ने बताया कि वह 22 लोगों का खोया कानपुर बेचने के लिये लाया है। गुलाब सिंह यादव द्वारा वाहन में लदे खोये के 21 मालिक नाम व उनके माल का विवरण लेकर खोये को कोल्डस्टोरेज में रखवा दिया गया है। कुल 38 डलिया खोया जिनका वजन लगभग 1819 किलो निकला। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख से ज्यादा बताई जा रही है। चौबीस घंटों तक खोया व्यापारियों के नही आने पर उक्त खोये का डिस्पोजल नियमानुसार कर दिया जाएगा।

 

दीपावली पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य तेलों क़ई सैंपलिंग करके सीज करने का कार्य किया गया। तेल उद्योग साकेत नगर के एक प्रतिष्ठान में सरसों के तेल में अन्य तेल की ब्लेंडिंग कर बाजार में बेचने हेतु तैयार किया जा रहा था। ब्रांडेड तेल व अन्य तेलों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलन कार्रवाई की गयी। मौके पर प्रतिष्ठान मालिक विजेंद्र प्रसाद मिश्रा और ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि 600 किलोग्राम ब्रांडेड एडिबल आयल जिसमें सरसों का तेल एवं सोयाबीन का तेल मिलाया गया है। जिसकी कीमत 88 हजार 800 रुपये बताई गई। साथ ही 20 कुंटल सोयाबीन का तेल जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार आंकी गयी है। 10 टन सरसों का तेल जिसकी कीमत 13 लाख 50 हजार निकली है। सभी के नमूने लेकर बाकी के खाद्य तेल को सीज कर दिया गया। देर रात तक कार्यवाही जारी रही।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

12 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

13 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

13 hours ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

21 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

1 day ago

This website uses cookies.