कानपुर देहात

विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी हुई मौत

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहमनौती निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहमनौती निवासी एक 25 वर्षीय विवाहिता ने सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने घर के कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तथा पंचनामा की विधिक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की बहमनौती निवासिनी क्रांति देवी पत्नी दिनेश कुमार की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व संपन्न हुई थी।सोमवार की सुबह करीब नौ बजे के आसपास उसने अज्ञात कारणों से अपने घर के बने कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फंदा डालकर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए देवीपुर सीएचसी ले गए।जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना सीएचसी द्वारा थाना पुलिस तथा नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी को दी गई।सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने एस आई अनिलेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतिका अपने पीछे एक चार माह की मासूम को छोड़ गई है।जिसके लिए अब उसका पिता ही एकमात्र सहारा है।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

14 mins ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

17 mins ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

29 mins ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

47 mins ago

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

16 hours ago

This website uses cookies.