अपना जनपद

शहाबगंज: बेलावर ग्राम पंचायत में गजब का भ्रष्टाचार, ग्राम प्रधान ने भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से जोड़वा दिया नाली, मीडिया के सवाल करने पर कहा अब तो नाली बन चुकी है, कोई कुछ नहीं कर सकता….. मुख्य विकास अधिकारी ने कहा होगी जांच…..रोका जाएगा पेमेंट…..

शहाबगंज: बेलावर ग्राम पंचायत में गजब का भ्रष्टाचार, ग्राम प्रधान ने भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से जोड़वा दिया नाली

-मीडिया के सवाल करने पर कहा अब तो नाली बन चुकी है, कोई कुछ नहीं कर सकता

-मुख्य विकास अधिकारी ने कहा होगी जांच, रोका जाएगा पेमेंट

चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत बेलावर गांव में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान द्वारा किया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा गांव में नाली का निर्माण भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से करा दिया गया है। मीडिया ने जब ग्राम प्रधान से यह सवाल पूछा तो ग्राम प्रधान ने कहां की नाली तो भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से बना दी गई है, अब मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। इसके अलावा भी ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है।

बता दें कि जहां शासन की मंशा है कि गांव-गांव में नाली,सड़क, आवास, शौचालय भारी संख्या में दिया जाए और अच्छे क्वालिटी की सामग्री से उसका निर्माण कराया जाए। लेकिन गांव के जिम्मेदार यानि ग्राम प्रधान अपनी झोली भरने के चक्कर में इन सभी विकास कार्यों को भ्रष्टाचार के अखंड में झोंकने का काम कर रहें हैं। जिससे यह योजनाएं पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही हैं। शहाबगंज विकास खंड के बेलावर गांव में ग्राम प्रधान द्वारा नाली का निर्माण भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से करा दिया गया है। मीडिया ने जब ग्राम प्रधान से मोबाइल पर सवाल पूछा तो ग्राम प्रधान ने कहा कि नाली का निर्माण भस्सी व थर्ड क्वालिटी के ईंट से करा दिया गया है,अब मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।

वर्जन-

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई सुनिश्चित रूप से की जाएगी। नाली निर्माण के पेमेंट को भी रोका जाएगा।

ram ashish bharati

Recent Posts

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक लखनऊ में संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात / लखनऊ : उच्च, माध्यमिक, तकनीकि एवं बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों…

5 minutes ago

जिलाधिकारी ने कदौरा गेहूं क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा के लिए दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा स्थित गेहूं क्रय…

15 minutes ago

जिलाधिकारी ने कदौरा कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर…

22 minutes ago

जालौन ने फिर लहराया परचम: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में अव्वल, पारदर्शिता और समर्पण की मिसाल

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मासिक रैंकिंग…

31 minutes ago

लखनऊ में बाबा साहेब की जयंती पर ऐतिहासिक मैराथन: ₹1 लाख के पुरस्कारों का महासंग्राम!

कानपुर देहात / लखनऊ: राजधानी लखनऊ 13 अप्रैल, 2025 को एक अभूतपूर्व मैराथन की मेजबानी…

40 minutes ago

कानपुर देहात के युवाओं के लिए तैराकी का सुनहरा मौका! 15 अप्रैल से शुरू होगा आधुनिक तरणताल, अभी करें रजिस्ट्रेशन!

कानपुर देहात: जनपद के युवा तैराकों के लिए एक शानदार खबर! खेल निदेशालय, उ०प्र० खेल…

46 minutes ago

This website uses cookies.