सपा जिला कार्यालय पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित

आज शनिवार 9 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की उचित भागीदारी कैसे संभव हो इस पर चर्चा की गई

औरैरया। आज शनिवार 9 दिसंबर 2023 को समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर पर महिला सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष रश्मि यादव ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की उचित भागीदारी कैसे संभव हो इस पर चर्चा की गई। बैठक में रश्मि यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की महिलाएं अखिलेश यादव की ओर उम्मीद की निगाह से देख रही हैं।

समाजवादी सरकार में गरीब और निचले की तबके की महिलाओं को समाजवादी पेंशन हो या कन्या विद्या धन बिना भेदभाव के मदद पहुंचाई गई। आज कानून व्यवस्था ध्वस्त है और आगे आने वाले चुनाव में परिवर्तन निश्चित है। नेहा अली खान ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित रहा आज महिलाएं घर से निकलने में घबरा रही हैं।

समाजवादी पार्टी की पूरे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत इटावा की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शालिनी सेंगर, रीतू यादव, निर्मला, खुशबू, प्रीति, रीमा सिंह, आशा दोहरे, सुमन देवी, रानी राठौर, आरती देवी सहित करीब आधा सैकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

8 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

8 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

11 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

11 hours ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

1 day ago

This website uses cookies.