कानपुर देहात

समय से ज्यादा बेसिक शिक्षकों को निलम्बित रखा तो शिक्षाधिकारी खुद कार्यवाही के दायरे में आएंगे

प्रदेश में निलम्बित शिक्षकों की बहाली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। प्रदेश में 615 शिक्षक निलम्बित हैं। इन सबके खिलाफ चल रही जांचों की समीक्षा करते हुए इनका निस्तारण कराया जाएगा।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात : प्रदेश में निलम्बित शिक्षकों की बहाली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं। प्रदेश में 615 शिक्षक निलम्बित हैं। इन सबके खिलाफ चल रही जांचों की समीक्षा करते हुए इनका निस्तारण कराया जाएगा। वहीं समय से ज्यादा निलम्बन रखा तो अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि लम्बे समय तक निलम्बन या फिर जांच की कार्यवाही चलते रहना विभाग और शिक्षक दोनों के लिए अहितकर है। इससे जहां शिक्षकों की कार्यक्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है वहीं विभाग भी शिक्षक की सेवाओं का लाभ नहीं ले पाता है। निलम्बन की समय सीमा तय है। इसके बाद निलम्बन खत्म किया जाना चाहिए।

महानिदेशक ने कहा निलम्बन के सभी मामलों की जांच करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट भेजी जाए। यदि किसी का भी निलम्बन समयसीमा से ज्यादा है तो उसकी समीक्षा भी करें।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

29 mins ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

35 mins ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

40 mins ago

एक अंशोल कंपनी के लोडर को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में मंगलवार सुबह औरैया कानपुर नेशनल हाइवे पर एक ग्रीस…

10 hours ago

स्टार प्रचारक ने झोंकी ताकत,बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को लोकसभा क्षेत्र अकबरपुर की विधानसभा घाटमपुर में बहुजन समाज पार्टी…

14 hours ago

This website uses cookies.