सहकारी समितियां अब केवल खाद बीज तक सीमित नही रहीं : दिलीप पाटिल

सहकार भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख दिलीप पाटिल सोमवार को जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने बारा सहकारी समिति का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन विस्तार के निर्देश दिए। सोमवार को सहकार भारती के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख दिलीप पाटिल जिले में पहुंचे

अमन यात्रा ब्यूरो। सहकार भारती के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख दिलीप पाटिल सोमवार को जिले के प्रवास पर रहे। उन्होंने बारा सहकारी समिति का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन विस्तार के निर्देश दिए। सोमवार को सहकार भारती के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख दिलीप पाटिल जिले में पहुंचे। जनपद आगमन पर बारा टोल प्लाजा जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जहां से वह बारा सहकारी समिति पहुंचे। यहां उन्होंने समिति के कामकाज का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अकबरपुर हाइवे स्थित एक निजी होटल में जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख दिलीप पाटिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियां अब खाद बीज तक सीमित नहीं रही हैं इन्हें बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। समितियों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले माह प्रदेश में दस लाख नए सहकारी समितियों में सदस्य बने हैं। उन्होंने जिले में संगठन के विस्तार के भी निर्देश दिए। प्रदेश मंत्री अरविंद दुबे ने कहा कि सहकार भारती सहकरिता क्षेत्र का देश व्यापी संगठन है। यह सहकारिता के माध्यम से देश को आर्थिक रूप सशक्त बनाने का काम कर रहा है। इस दौरान विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी, विभाग संयोजक गंगा समग्र शिवशंकर शुक्ला, जिलाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला महामंत्री गौरव त्रिपाठी, जिला महिला प्रमुख कंचन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भूदेव त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, रामेंद्र सचान’ उमंग मिश्रा, विकास शुक्ला, शिव प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, अनिल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षक संघ का महाकुंभ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य आकर्षण

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…

5 hours ago

स्कूल का ताला तोड़ ले गए खाद्यान्न सामग्री

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा क्षेत्र के गजनेर थाना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय निनायां प्रथम से…

5 hours ago

कानपुर देहात में युवक की हत्या का आरोप,परिजन बोले प्रेमिका के घर वालों ने मार डाला

कानपुर देहात में बीती रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई।परिजनों ने…

6 hours ago

कानपुर देहात में सनसनी! मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं, युवक का मोटरसाइकिल सहित बंबा में मिला शव

कानपुर देहात: खुशियों से भरा घर अचानक मातम में बदल गया! मंगलपुर थाना क्षेत्र के…

7 hours ago

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

2 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

2 days ago

This website uses cookies.