उन्नाव

साइकिल और सांड से मौत पर देंगे 5 लाख का मुआवजा : अखिलेश

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में ऐलान किया कि अगर 2022 में सपा की सरकार आती है तो साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

उन्नाव,अमन यात्रा । यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा में ऐलान किया कि अगर 2022 में सपा की सरकार आती है तो साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत होने पर पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सांड से टकराकर दुर्घटना में मौत होने पर भी पांच लाख हमारी सरकार देगी।

मेट्रो सपा की देन है, बाबा झूठे हैं

अखिलेश ने दावा किया कि सीएम योगी बाबा झूठे हैं। कानपुर में मेट्रो सपा की देन है। समाजवादी पार्टी ने ही इसकी शुरूआत की थी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उस समय भाजपा के जो नेता मौजूद थे। उन्हें आज नहीं बुलाया गया है।

अखिलेश ने कहा कि अगर हमारी सरकार जीत कर आती है, तो कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो बनाई जाएगी। राम मंदिर के मामले में अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग भगवान श्री राम का मंदिर नहीं बनाना चाहते हैं। भाजपा सिर्फ उनके नाम पर वोट मांगना चाहती है। यही भाजपा का एजेंडा है।

पीयूष जैन का है भाजपा कनेक्शन

इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर छापेमारी पर अखिलेश ने मीडिया को घेरा। कहा कि कुछ मीडिया के लोगों ने उसे मेरा आदमी बता दिया, जो कि गलत है। मैं बता दूं कि भाजपा ने अपने ही घर में छापा मारा है। अगर पीयूष जैन की मोबाइल कॉल डिटेल यानी सीडीआर निकाली जाए तो पता चल जाएगा कि उसका भाजपा के किन-किन नेताओं से संबंध है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में उन्नाव से इंकलाब होगा और सरकार में बदलाव होगा।

यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं

अखिलेश ने कोरोना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्नाव के गंगा किनारे कितनी लाश बह रही थीं, लेकिन ये सरकार लोगों को लकड़ी तक नहीं दे पाई। लोगों की जान गई, ये भाजपा की नाकामी है। यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। लोग मरते रहे, लेकिन उनको दवा तक नहीं मिल पाई। कोरोना बीमारी फैलने की जिम्मेदारी भाजपा को लेनी चाहिए।

गरीबों की दुश्मन है भाजपा

अखिलेश ने कहा कि ये सरकार लोगों को धोखा दे रही है। गरीबों की दुश्मन बन चुकी है। हमने बिजली के लिए लोगों को सब स्टेशन दिए। अस्पताल और सड़कें दी हैं। भाजपा की सरकार में माफिया को सह मिल रही है, तभी तो भाजपा के गृह राज्य मंत्री आज भी अपनी सीट पर जमे हुए हैं। उनके बेटे ने किसानों को गाड़ी से कुचला था। भाजपा बस नफरत फैलाने का काम करती है। उन्नाव के लोगों ने हमेशा सपा का साथ दिया है। इस बार उन्नाव के लोग मन बनाएं और सपा को वापस लाए।

 

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

23 mins ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

28 mins ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

3 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

3 hours ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

24 hours ago

This website uses cookies.