ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामनगर डेरा में रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को धारदार औजार से हमला कर घायल कर दिया।हमले में अशोक कुमार और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना उस समय हुई जब अशोक कुमार अपनी मां कुसमा को लेकर सिकंदरा कस्बा जा रहा था।रास्ते में गांव के ही सोनपाल से बहस हो गई।बात इतनी बढ़ गई कि सोनपाल और उसके साथी दिनेश ने धारदार औजार से अशोक पर हमला कर दिया।हमले में अशोक और उसकी मां कुसमा गंभीर रूप से घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर अशोक को बचाने पहुंचे उसके भाई शिवकुमार और बलवीर पर भी हमलावरों ने हमला किया।जिससे वह भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था,जिसमें धारदार हथियार से हमला कर कुछ लोगों को घायल कर दिया गया।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घायलों का उपचार के पश्चात उन्हें घर भेज दिया गया है।
अमन यात्रा ब्यूरो। रायबरेली के शिक्षक नवनीत शुक्ल बने 'जल चैम्पियन', अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिला…
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।यहां खेत पर लेटे एक किसान को…
राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह सुनिश्चित करने में…
कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक…
राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा क्षेत्र के गजनेर थाना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय निनायां प्रथम से…
कानपुर देहात में बीती रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई।परिजनों ने…
This website uses cookies.