कानपुर,अमन यात्रा । गत 26 अप्रैल को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आज कई छात्रों को चयनित किया गया। चयनित छात्रों में विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं आई.बी.एस.बी.टी विभाग के कुल 13 छात्र-छात्राओं शामिल हैं। साक्षात्कार के माध्यम से एक प्रख्यात बायोटेक कंपनी में आज शिवांगी तिवारी (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), अर्पिता (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शालिनी श्रीवास्तव (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), पल्लवी श्रीवास्तव (बी.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी), प्रगति कुशवाहा (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), प्रतिभा शुक्ला (बी.फार्मा), स्वर्णिमा पाल (बी.फार्मा), कृष्ण कान्त मिश्रा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शिव शंकर (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), पुनीत कुमार (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), आशीष वर्मा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शिवांगी वर्मा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), अनिभवी यादव (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी) ऑफर लेटर प्राप्त हुआ।
ये भी पढ़े- भारत ने हमेशा मानवता के हितार्थ ही सोचा: प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी
इस उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके कर्म क्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने हेतु प्रेरित किया। प्लेसमेन्ट सेल सह-प्रभारी डा. प्रभात द्विवेदी एवं डा. प्रशांत त्रिवेदी ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। पूरी चयन प्रक्रिया का सुचारू रूप से क्रियान्वयन प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. राशि अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर सौरभ गुप्ता ने किया।
पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…
अमन यात्रा ब्यूरो। लोकसभा अकबरपुर में चुनाव की तिथियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं मतदाताओं के…
कानपुर देहात। अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक…
लखनऊ/कानपुर देहात। प्रदेश में स्कूली शिक्षा में चल रहे बदलाव के तहत परिषदीय विद्यालयों में…
कानपुर नगर । प्रधानमंत्री के रोड शो के पहले पुलिस ने किया नजरबंद अभिजीत राय…
ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…
This website uses cookies.