कानपुर देहात

हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा

प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों को जोड़ने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान चलाया जाएगा। 15 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य हर ब्लॉक में यह कार्यक्रम चलेगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात :  प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 3 तक के बच्चों को जोड़ने के लिए हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान चलाया जाएगा। 15 से 31 दिसंबर 2022 के मध्य हर ब्लॉक में यह कार्यक्रम चलेगा। इस अभियान के तहत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में एवं उससे अधिक आयु के बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित करवाने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस उत्सव में गोष्ठी, पीपीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों में जागरूकता पैदा की जाएगी। उत्सव में अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग की ओर से नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण कराई जाएगी। अभिभावकों में जागरूकता पैदा करने के लिए ही ब्लॉक स्तर पर उत्सव आयोजित किए जाएंगे जिसमें अभिभावकों को पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं बुनियादी शिक्षा में उसकी एवं घर की भूमिका से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही अभिभावकों को आयु के अनुरूप अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने एवं उनकी नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे पहले से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं उनकी प्रगति से भी अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

9 hours ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

10 hours ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

10 hours ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

10 hours ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

11 hours ago

This website uses cookies.