हाथरस मामले में हाई कोर्ट का आदेश आशा की किरण :प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा, ”पीड़िता के परिवार के साथ यूपी सरकार की ओर से किए गए अंधकारमय, अमानवीय और अन्यायपूर्ण व्यवहार के बीच हाई कोर्ट का आदेश आशा की एक किरण है.”

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की घटना को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा शीर्ष अधिकारियों को समन जारी किए जाने को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस मामले में यह एक आशा की एक किरण है.

उन्होंने ट्वीट किया, ”इलाहाबाद हाई कोर्ट का एक मजबूत और उत्साहजनक आदेश आया है. पूरा देश हाथरस की बलात्कार पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहा है.”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ”पीड़िता के परिवार के साथ यूपी सरकार की ओर से किए गए अंधकारमय, अमानवीय और अन्यायपूर्ण व्यवहार के बीच हाई कोर्ट का आदेश आशा की एक किरण है.”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, हत्या और उसके जबरन अंतिम संस्कार की घटना से नाखुश इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने गुरुवार को समन जारी कर राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों को अदालत में उपस्थित होने को कहा.

न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की पीठ ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक को समन जारी कर सभी से 12 अक्टूबर को अदालत में पेश होने और मामले में स्पष्टीकरण देने को कहा है.

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पानी निकासी के विवाद में हत्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पानी निकासी के विवाद को लेकर…

2 hours ago

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित उत्तम शुक्ला को पुलिस कमिश्नरेट ने किया सम्मानित

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर नगर स्थित चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर निवासी पंडित उत्तम…

2 hours ago

कानपुर देहात में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की हत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर रविवार को एक 85 वर्षीय…

2 hours ago

विधुत विभाग का कारनामा, नाली में ही गाड़ दिया विधुत पोल

अनिल श्रीवास्तव, उरई। अपनी मनमानी के चलते सुर्खियों में रहने वाले विधुत विभाग का एक…

3 hours ago

बहुजन समाज पार्टी ने चलाया गांव गांव जनसंपर्क अभियान

पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…

21 hours ago

This website uses cookies.