पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे अंबरेश की हत्या, भाजपाइयों ने थाना घेरकर किया हंगामा

कस्बे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर बस्ती के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुखरायां,अमन यात्रा । कस्बे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर बस्ती के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता भी भाजपा नेता हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। हालांकि, पीडि़त परिवार की ओर से रात तक तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

विज्ञापन

राजेंद्र नगर, पुखरायां कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र 30 वर्षीय अंबरेश तिवारी उर्फ मुनि भाजयुमो उपाध्यक्ष थे। शनिवार देर शाम अंबरेश अपने साथियों के साथ सघन क्षेत्र विकास समिति की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान समिति की बिल्डिंग के पास सड़क किनारे बस्ती के लोग सरकारी जमीन पर अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। अंबरेश गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि उनके साथी मौके से भाग गए और घटना की सूचना स्वजन को दी। घटनास्थल पर पहुंचे भाई ने अंबरेश को जमीन पर पड़ा देखा तो आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने अंबरेश को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट और अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से मौत हुई है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस चौकी पहुंच गए। काफी देर तक चौकी में हंगामा चलता रहा। सीओ प्रभात कुमार सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया, हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

वही इस सम्बन्ध में भानु भास्कर एडीजी कानपुर जोन ने बताया कि

– बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। एसपी और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीडि़त परिवार की ओर से जो भी तहरीर मिलेगी उसके हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

वही दूसरी ओर मानवेंद्र सिंह, अध्यक्ष, भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र ने बताया कि

– पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र की हत्या की जानकारी अभी मिली है। अभी बाहर हूं, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष से कहा है, वह भी अभी बाहर हैं।

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…

1 day ago

बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाता गाइडलाइन से मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…

1 day ago

तेज गर्मी ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी कोई नहीं दिखा रहा मेहरबानी

कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…

1 day ago

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…

1 day ago

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…

1 day ago

जैव रसायन विभाग प्रमुख डाॅ सीमा परोहा को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर का नया निदेशक बनाया गया

कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…

1 day ago

This website uses cookies.