कानपुर देहात

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किये जा रहे प्रयासों से जनपद प्रेरणा जनपद बनने की ओर अग्रसर : सीडीओ सौम्या

उ. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत समूह से समृद्धि की ओर.... आजीविका समूह बनायेंगे नया सवेरा लायेंगे महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन सभागार कक्ष मे  जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार कक्ष में  जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी  सौम्या पाण्डेय,  सांसद प्रतिनिधियो ने 100 बीसी सखी को साडी वितरित की।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  उ. प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत समूह से समृद्धि की ओर…. आजीविका समूह बनायेंगे नया सवेरा लायेंगे महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन सभागार कक्ष मे  जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार कक्ष में  जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी  सौम्या पाण्डेय,  सांसद प्रतिनिधियो ने 100 बीसी सखी को साडी वितरित की।  वही रसूलाबाद ब्लाक की जय दुर्गा स्वयं सहायता समूह की बीसी सखी अरुणा देवी द्वारा बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने को लेकर दिए जा रहे जोर पर उनसे जिलाधिकारी ने वार्ता कर बैंकिंग का किस तरीके से कार्य किया जा रहा है समुचित जानकारी ली, इस मौके पर जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में जो समूह के माध्यम से विभिन्न प्रकार के उत्पाद को तैयार किया जा रहा है इससे जनपद का नाम नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों को मार्केटिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए जिससे इनका उत्पाद अन्य क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध हो सके.

 

वही मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा समूह से सम्रद्धि की ओर के अंतर्गत जनपद में विभिन्न समूह संचालित है जिसमें महिलाएं विभिन्न प्रकार के उत्पाद उत्पादित कर रही हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन रही है इस मौके पर सांसद प्रतिनिधियों ने भी संबोधित कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा महिलाओं को समूह संचालित करने हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जालौन गरौठा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया, इटावा सांसद प्रतिनिधि एवं बीसी सखी एवं समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में लूट के आरोपी को दो साल की सजा,3 हजार का लगा जुर्माना

कानपुर देहात में पुलिस की सक्रियता के चलते अपराधियों को सजा दिलाने का सिलसिला लगातार…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर देवस्थानों में रामायण के पाठ प्रारंभ

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्तर पर सनातन के संबंध में चल रही बहस को…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय नरिहा में मना प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव

कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय नरिहा विकासखंड अकबरपुर में नवीन शैक्षिक सत्र के प्रारंभ में स्कूल…

1 day ago

मेहनत रंग लाई: रजिया को मिली साइकिल की उड़ान, फतेहपुर के सितारों का हुआ सम्मान

विवेक सिंह,फतेहपुर: प्राथमिक विद्यालय अस्ती में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र…

2 days ago

कानपुर देहात में सुभासपा का हुंकार: महर्षि कश्यप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, 2027 के लिए भरी हुंकार

कानपुर देहात: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने आज महर्षि कश्यप जी के जन्म दिवस…

2 days ago

गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की उठी मांग

राजेश कटियार, कानपुर देहात। लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

2 days ago

This website uses cookies.