कानपुर देहात

जल शक्ति अभियान की नोडल वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन ने कैच द रेन अभियान की समीक्षा की दिये महत्वपूर्ण निर्देश

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत जनपद में चल रहे अभियान की हकीकत जानने हेतु भारत सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन और उनके साथ टेक्निकल विशेषज्ञ श्री आलोक कुमार वर्मा अधिशाषी अधिकारी मिडिल गंगा ने जल शक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी नोडल महोदया को उपलब्ध करायी।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2022 के तहत जनपद में चल रहे अभियान की हकीकत जानने हेतु भारत सरकार के वित्त एवं लेखा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती परमा सेन और उनके साथ टेक्निकल विशेषज्ञ श्री आलोक कुमार वर्मा अधिशाषी अधिकारी मिडिल गंगा ने जल शक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में चल रहे इस महत्वपूर्ण अभियान के सम्बन्ध में जानकारी नोडल महोदया को उपलब्ध करायी। सरकार की इस महत्वपूर्ण मुहिम को और भी कारगर तरीके जनपद में संचालित किया जाये इसके लिए नोडल महोदया ने कई अपने महत्वपूर्ण भी सुझाव भी दिये जिसमें उन्होंने कहा कि जल चैपाल और वाटर बजट के माध्यम से जन सामान्य को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाये साथ ही जनपद में जो भी उद्योग हैं उनको इस बात के लिए प्रेरित किया जाये कि वो इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ें। जल की महत्ता के प्रति हम सभी का कर्तव्य है कि हम आम आदमी को इसकी महत्ता से अवगत करायें साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में इस अभियान से जल की कितनी बचत हो रही है इसका एक डाटा अवश्य रखा जाये।
हमें सम्पोषणीय विकास को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण अभियान को कारगर तरीके से संचालित करना है जिससे पृथ्वी पर आ रहे इस संकट से निजात पाया जा सके। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारी महोदया को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित ‘‘देहाती ब्राण्ड‘‘ (चना, बुकनू और बेसन) भेंट किया साथ ही उन्होंने जनपद की विशेषताओं को रेखांकित करती हुए एक काॅफी टेबल बुक भी भेंट की। इस मौके मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी एके द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर उठाने के लिए बेसिक…

23 hours ago

बीएलओ ने घर घर जाकर मतदाता गाइडलाइन से मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता की सहायता के लिए वोटर…

23 hours ago

तेज गर्मी ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की परेशानी कोई नहीं दिखा रहा मेहरबानी

कानपुर देहात। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों का…

23 hours ago

स्कूल के पास मान्यता नहीं फिर भी एडमिशन जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सैकड़ो निजी स्कूल पंजीकृत हैं जबकि सैकड़ों…

23 hours ago

लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु…

24 hours ago

जैव रसायन विभाग प्रमुख डाॅ सीमा परोहा को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर का नया निदेशक बनाया गया

कानपुर। संस्थान से प्रो.डी. स्वाईन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने पर जैव रसयान विभाग-प्रमुख…

24 hours ago

This website uses cookies.