कानपुर देहात

भविष्य के निर्माण कर्ता है गुरु : राजेश कटियार

गुरु पूर्णिमा का खास पर्व इस वर्ष 13 जुलाई यानी आज मनाया जा रहा है। यह गुरु के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का दिन है। हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है, ऐसा इसलिए क्योंकि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। आषाढ़ पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : गुरु पूर्णिमा का खास पर्व इस वर्ष 13 जुलाई यानी आज मनाया जा रहा है। यह गुरु के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का दिन है। हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है, ऐसा इसलिए क्योंकि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। आषाढ़ पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। गुरु पूर्णिमा के दिन किया गया दान और स्नान बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग अपने गुरु को मैसेज, कोट्स, शायरी, श्लोक, दोहों को भेजकर उन्हें प्रसन्न करते हैं और दान स्वरूप उपहार भेंट करते हैं। कटियार मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश बाबू कटियार का कहना है कि भारत में गुरु का सम्मान ऐसे व्यक्ति के रूप में किया जाता है जो न केवल शिक्षा प्रदान करता है बल्कि अपने शिष्यों में आदर्शों और मूल्यों को विकसित करते हुए जीवन के महत्वपूर्ण व आवश्यक पाठ भी सिखाता है। गुरु ही हमारे भविष्य के निर्माता है। गुरु के सम्मान के लिए समर्पित इस दिन को ही गुरु पूर्णिमा कहा जाता है।

दिया ज्ञान का भण्डार हमें,

किया भविष्य के लिए तैयार हमें।

हैं आभारी उन गुरुओं के हम जिन्होंने

किया कृतज्ञ अपार हमें।।

मैं तहेदिल से सभी गुरुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित करता हूं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

22 mins ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

25 mins ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

21 hours ago

डीबीटी के लिए अभिभावक आधार से सीडेड करवाएं खाता, परिषदीय विद्यालयों में डीबीटी को लेकर शुरू हुई कवायद

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है।…

21 hours ago

This website uses cookies.