फतेहपुर

चेयरमैन ने पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का फीता काटकर किया शुभारंभ

कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। और प्रदर्शनी के संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता  ने स्वागत किया।

खागा,अमन यात्रा  : कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। और प्रदर्शनी के संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता  ने स्वागत किया।
कस्बा स्थित रावण मैदान परिसर में पंडित दीनदयाल एकता विकास प्रदर्शनी एवं मेला का दिनांक 13 जुलाई 2022 को सायं समय लगभग 7 बजे फीता काटकर उद्घाटन करते हुए आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से साधारण से साधारण लोग भी सस्ते दर पर घर गृहस्ती के उपयोगी सामान खरीद सकते हैं। और इन्होंने बताया कि घर के चहर दीवारी में बंद महिलाएं भी खुली हवा में सांस लेने का अवसर प्राप्त होता है। तथा इन्होंने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों के खेल-कूद संबंधी अनेकों मनोरंजन के संसाधन भी उपलब्ध रहते हैं और इससे बच्चों का ज्ञान के साथ-साथ बुद्धि का विकास भी होता है। वही प्रदर्शनी एवं मेला संचालक सागर गुप्ता व विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि घर गृहस्ती की लगभग सभी छोटी से बड़ी चीजें सस्ते दर पर एक स्थान पर उपलब्ध कराई गई है। और इन्होंने बताया कि छोटे बड़े बच्चों के मनोरंजन हेतु कई प्रकार के झूले उपलब्ध कराए गए हैं जिसे बच्चे बारी बारी से मनोरंजन कर सकते हैं ।तथा इन्होंने बताया कि अल्पाहार हेतु रेस्टोरेंट फास्ट फ्रूट  स्पेशल चाट आदि की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई हैं।
इस मौके पर आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह ,भाजपा वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह ,मेला कमेटी अध्यक्ष के के मिश्रा, कमला दुबे, सागर गुप्ता, विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

रसूलाबाद तथा डेरापुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन,निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात के रसूलाबाद तथा डेरापुर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया…

7 hours ago

कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

कानपुर देहात। पुलिस ने अपराध नियंत्रण में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना…

7 hours ago

अमरौधा में मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान छज्जा गिराए जाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे में बीते मंगलवार को मूर्ति विसर्जन…

8 hours ago

कानपुर देहात में नाबालिक किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश…

9 hours ago

महापुरुषों की मूर्ति स्थापना सामाजिक समरसता की ओर बढ़ता एक कदम – देवेंद्र सिंह भोले

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर के यशस्वी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा है कि सामाजिक समरसता…

10 hours ago

हनुमान जयंती पर मालवीय नगर में उमड़ा श्रद्धा का सागर, महाबलेश्वर मंदिर में विशाल भंडारा

पुखरायां :  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कस्बे की पुरानी बस्ती, मालवीय नगर स्थित…

10 hours ago

This website uses cookies.