कानपुर देहात

जिलाधिकारी नेहा ने परिषदीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, जांची शैक्षिक गुणवत्ता

आज जिलाधिकारी नेहा जैन ने कंपोजिट विद्यालय स्योंदा सरवनखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, पंजीकृत 209 विद्यार्थियों के सापेक्ष 161 विद्यार्थी उपस्थित मिले।

सरवनखेड़ा, अमन यात्रा : आज जिलाधिकारी नेहा जैन ने कंपोजिट विद्यालय स्योंदा सरवनखेड़ा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, पंजीकृत 209 विद्यार्थियों के सापेक्ष 161 विद्यार्थी उपस्थित मिले। उन्होंने अनुष्का सिंह नाम की बच्ची से प्रेसिडेंट का नाम पूछा तो बच्ची ने तुरंत ही द्रौपदी मुर्मू बताया फिर उन्होंने बच्चों से पूछा कि मैं कौन हूं तो सभी बच्चों ने एक साथ जवाब दिया कि आप मेरे जनपद की जिलाधिकारी महोदया नेहा जैन जी हैं। बच्चों द्वारा दिए गए जवाब से जिलाधिकारी बहुत ही प्रसन्न हुईं और उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों की सराहना की।मिड-डे-मील, शैक्षणिक गुणवत्ता, अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, शौचालय आदि का निरीक्षण करने के बाद विद्यालय के भौतिक परिवेश और शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ रश्मि सिंह, गायत्री सिंह, साधना मिश्रा, फूलजहां, अखिलेश कुमार, शैलेंद्र सिंह चौहान उपस्थित मिलें।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

10 mins ago

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अपील

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…

16 mins ago

माईक्रो ऑब्जर्वरो को निर्वाचन के दौरान पैनी दृष्टि बनाये रखने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…

18 mins ago

गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान साथी समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन…

8 hours ago

लापता मासूम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर महज चार घंटे में खोज किया परिजनों के सुपुर्द

पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर गुरुवार सुबह एक छः वर्षीय…

8 hours ago

This website uses cookies.