कानपुर देहात

पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने लोगो को सपा की सदस्यता दिलाई

पूर्व विधायक ने लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई। कई लोगों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। सदस्यता बहियाँ कार्यकर्ताओं को  देते हुए पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि आज जिस जगह भी जा रहे है लोग भाजपा की मनमानी से परेशान देखे जा रहे है।

रसूलाबाद,अमन यात्रा । पूर्व विधायक ने लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई। कई लोगों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया। सदस्यता बहियाँ कार्यकर्ताओं को  देते हुए पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने कहा कि आज जिस जगह भी जा रहे है लोग भाजपा की मनमानी से परेशान देखे जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बरगलाने पर वोट देने वाले लोग आज पछताकर स्वयं कह रहे कि उन्हें ठगा गया है।  उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देते हुए कहा कि हर बूथ पर 50 सदस्य बनाने पर एक सक्रिय सदस्य बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आवाहन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी में जोड़कर सदस्य बनाये। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज लोकसभा पर भारी वोटों से जीत दर्ज कराई जा सके।

ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों का हुआ उपचार, डाक्टरों ने दिए टिप्स

उन्होंने कहा कि रसूलाबाद नगर पंचायत के चुनाव को समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओ से चुनाव लड़ने वाले नामों पर भी चर्चा कर कार्यकर्ताओ के विचार जाने। वहीं नगर पंचायत में अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं की संख्या ठीक-ठाक होने के चलते संगठन समाजवादी पार्टी के एक लोकप्रिय चेहरे पर दांव खेल सकती है। जिसको लेकर राजनैतिक सुगबुगाहट तेज है। इस मौके पर विजय गुप्ता, ठाकुर सतेंद्र सिंह,शरद द्विवेदी,राम प्रकाश पाल, यदुनाथ सिंह, धीरज यादव,सदस्य जिला पंचायत विश्राम सिंह यादव मटल्लू, अजीजुर्रहमान सिद्दीकी, रघुवीर पाल,  नत्थू यादव,संजय सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

10 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

10 hours ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

13 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

13 hours ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

1 day ago

This website uses cookies.