कानपुर देहात

क्या है अंडे का फंडा , जानिये हमारे साथ

लंबे वक्त से ये बहस चलती आ रही है कि अंडा शाकाहारी हैं या मांसाहारी ? लोग अलग-अलग दलीलों के साथ अपनी बातों को साबित करने में जुटे रहते हैं। कोई कहता है कि मुर्गी अंडा देती है इसलिए वो मांसाहारी है, लेकिन कुछ लोग इस दलील को ये कहकर काट देते हैं कि दूध भी तो जानवर ही देते हैं तो वो भी मांसाहारी हुआ।

कानपुर देहात, अमन यात्रा : लंबे वक्त से ये बहस चलती आ रही है कि अंडा शाकाहारी हैं या मांसाहारी ? लोग अलग-अलग दलीलों के साथ अपनी बातों को साबित करने में जुटे रहते हैं। कोई कहता है कि मुर्गी अंडा देती है इसलिए वो मांसाहारी है, लेकिन कुछ लोग इस दलील को ये कहकर काट देते हैं कि दूध भी तो जानवर ही देते हैं तो वो भी मांसाहारी हुआ। यानी अगर दूध शाकाहारी है तो अंडा भी ? ये बहस खत्म नहीं होती लेकिन वैज्ञानिकों ने इस बहस का जवाब खोज निकाला है।
अंडा शाकाहारी या मांसाहारी-
अंडा वेज है या नॉनवेज इसपर हर बहस को आज विराम कर दें क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसका साइंटिफिक जवाब खोज निकाला है। अधिकांश लोग ये सोचकर अंडा नहीं खाते कि वो मुर्गी से निकलता है तो इसलिए मांसाहारी है लेकिन आपको बता दें कि बाजार में मिलने वाले अधिकांश अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, यानी इन  अंडों से कभी चूजे बाहर नहीं आ सकते। वैज्ञानिकों ने इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अंडे में 3 लेयर होते हैं जिसमें सबसे ऊपरी परत छिलका, दूसरा सफेदी वाला हिस्सा यानी एल्बुमेन और तीसरा अंडे की जर्दी यानी योल्क होता है। रिसर्च में पाया गया कि सफेदी वाला हिस्सा सिर्फ प्रोटीन है जिसमें कोई भी एनिमल सब्सटांस नहीं होता। यानी जो अंडे का वाइट वाला पार्ट है वो पूरी तरह से वेज होता है। अंडे की जर्दी यानी योक में प्रोटीन के अलावा कोलेस्ट्रोल और फैट होता है। बाजार में मौजूद अंडे अधिकांश अनफर्टिलाइज्ड एग होते हैं। यानी ये जरूरी नहीं है कि अंडा देने के लिए मुर्गी मुर्गे के संपर्क में आई हो। मुर्गी जब 6 महीने की हो जाती है तो वो अंडे देने लगती है।अनफर्टिलाइज्ड एग से कभी चूजे नहीं निकलते हैं। यानी अंडे में कोई चूजे वाला हिस्सा नहीं है यानी अंडा मांसाहारी नहीं बल्कि शाकाहारी है।
क्या है अंडे का फंडा-
अब सवाल उठता है कि अगर बाजार में मिलने वाला अंडा शाकाहारी हैं तो मांसाहारी अंडों की पहचान कैसे होगी। आपको बता दें कि जो अंडे मुर्गी – मुर्गे के संपर्क में आने के बाद होते हैं वो फर्टिलाइज्ड एग यानी मांसाहारी अंडा कहा जाता है। इन अंडों में गैमीट सेल्स होते हैं जो इन्हें मांसाहारी बना देता है। अगर बात करें कि शाहाकारी और मांसाहारी अंडों की पहचान कैसे होगी तो बता दें कि ये बहुत आसान है। अंडों को खांचे में भरकर उसके नीचे बल्ब जला दीजिए, जिन अंडों से रोशनी आरपार हो जाए यानी वो वेज अंडे हैं और जिसमें रोशनी आरपार न हो वे गैमीट वाले अंडे यानी मांसाहारी हैं।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

32 mins ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

37 mins ago

खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा…

3 hours ago

मानव संपदा पोर्टल नहीं खुलने से तालमेल बनाना अटका, कैसे होंगे स्थानांतरण

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण ग्रीष्म एवं शीत अवकाश में…

3 hours ago

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

24 hours ago

This website uses cookies.