कानपुर देहात

समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षा हेतु होगी पूर्ण व्यवस्था तैनात किए जाएंगे होमगार्ड

शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर, 2022 तक एवं दस्तक अभियान 07 से 21 अक्टूबर, 2022 तक चलाया जायेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । शासन के निर्देशानुसार संचारी रोगों तथा दिमागी बुखारों पर प्रभावी नियंत्रण व इनके त्वरित सुचारू इलाज हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 31 अक्टूबर, 2022 तक एवं दस्तक अभियान 07 से 21 अक्टूबर, 2022 तक चलाया जायेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी संचारी रोग नियंत्रण हेतु अपने विभागों द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालन करें। उन्होने यह भी कहा कि इस दौरान स्वच्छता, साफ-सफाई सहित वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने आदि गतिविधियां की जाएं, और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाय।

  ये भी पढ़े-   जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी ने “वोकल फॉर लोकल“ ओ.डी.ओ.पी. प्रदर्शनी का किया शुभारंभ 

जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगी। दस्तक अभियान के दौरान आशा अपने किये गये कार्यो की सूचना प्रतिदिन भरकर ए0एन0एम0 को उपलब्ध करायेंगी। स्वास्थ्य आई0सी0डी0एस0/पंचायत/नगर निकाय सम्बन्धित विभाग के संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये सम्बन्धित विभाग आगे आकर इस अभियान को सफल बनायें। सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने यहां कन्ट्रोलरूम की स्थापना करें। और इस अभियान के दौरान किये गये कार्याे की समीक्षा भी करेंगे। उन्होने सभी सम्बन्धित विभागों को कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिये। जिला होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था हेतु समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो होमगार्ड लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़े-     खेतों पर गये किसान की तालाब में गिरने से मौत

जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि अभियान में आशा व आंगनबाड़ी साथ मे अनिवार्य रूप से भ्रमण करे, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के दौरान जन जागरूकता कार्यक्रम, एण्टी लार्वा व फॉगिंग कराई जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से मच्छरों से बचाव हेतु घरों की खिड़की, दरवाजों पर जाली लगाने व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा वेक्टर जनित वातावरण को समाप्त करने की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों/उप मुख्य चिकित्साधिकारियों/प्रभारी चिकित्साधिकारियों का सवेंदीकरण तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा ब्लाक स्तर पर ए0एन0एम0 व आशा का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों का सवेंदीकरण तथा विकासखण्ड स्तर पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा सभी स्कूलों से नामित अध्यापकों का संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण हेतु सवेंदीकरण किया जाए, ताकि जन-जन को जागरूक कर लोगों को पैदा होने वाले संचारी रोगों से जन-जन को बचाया जा सके।

ये भी पढ़े-   कंचौसी : 25 सितंबर को होने वाले विशाल सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए कार्यक्रम का संचालन कराया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत व ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें। समस्त संबंधित विभाग अपनी अपन-अपनी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

  ये भी पढ़े-  कृषकगण धान, मक्का व बाजरा विक्रय के पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाईन पंजीकरण कराना आवश्यक 

बैठक से पूर्व आयुष्मान भारत योजना के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जिलाधिकारी द्वारा एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 09 आयुष्मान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए एवं 10 आयुष्मान लाभार्थी उपचारित को सम्मानित किया गया एवं आयुष्मान योजना के लाभ के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली, दो निजी चिकित्सालय अनंतराज एवं गौरी अस्पताल को आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के इलाज अच्छा प्रतिभाग करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं सरकारी अस्पताल सीएचसी पुखरायां के एमओआईसी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

ये भी पढ़े-  सीडीओ सौम्या ने विभागीय अधिकारियों संग ग्राम-कौरवा में की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टर भूपति सिंह इंटर कॉलेज की प्रिया, जानवी, प्रीति आदि 10 स्कूली बच्चों को चश्मा वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, डीएफओ एके द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसएल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

हाईस्कूल छात्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि…

12 hours ago

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंटरमीडिएट मेधावियों एवं आईआईटी चयनित छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार…

22 hours ago

भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए इग्नू प्रतिबद्ध – डॉ अनिल कुमार मिश्रा

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित…

1 day ago

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीलिंग आदि की प्रक्रिया अभी से पूर्ण कर ली जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह द्वारा अकबरपुर डिग्री कालेज कानपुर देहात में…

2 days ago

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी…

2 days ago

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया

पुखरायां। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के थनवापुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट…

2 days ago

This website uses cookies.