कानपुर देहात

यमदग्नि आश्रम पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ने कायाकल्प के लिए सवा सौ करोड़ की घोषणा, लोगो मे ख़ुशी की लहर

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सवा सौ करोड़ रुपए की घोषणा की।  सवा सौ करोड़ से एक परियोजना बनाकर यमदग्नि ऋषि आश्रम के आसपास के क्षेत्र को कायाकल्पित किया जाएगा।

राहुल राजपूत ,रसूलाबाद :  पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सवा सौ करोड़ रुपए की घोषणा की।  सवा सौ करोड़ से एक परियोजना बनाकर यमदग्नि ऋषि आश्रम के आसपास के क्षेत्र को कायाकल्पित किया जाएगा। जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह घोषणा की तो तालियों की जोरदार गड़गड़ाहट क्षेत्रीय जनों द्वारा की गई।

सोमवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जोत गांव के निकट स्थित जमथर खेड़ा  यमदग्नि ऋषि आश्रम में भारतीय जन फाउंडेशन के द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश संगीत रत्न सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह पहुंचे। मुख्य अतिथि का भारी-भरकम फूलमाला पहनाकर समाजसेवी सुधीर पांडेय ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया। जहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद कानपुर देहात में कई मंदिरों पौराणिक स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्कार और हमारी पुरानी परंपराएं हमारी धरोहर हैं। जब यह सब सुरक्षित रहेंगे तभी हम ताकतवर रहेंगे।

ये भी पढ़े-  रन फॉर यूनिटी में प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, दिया एकता का संदेश

हमारा भारत देश अपने आदर्श, मूल परंपरा व विरासत को जीवित किये है। जहां नृत्य, कलायें और हमारी धरोहर देश को और मजबूत बनाती हैं। भारतीय जनता पार्टी,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में ही कार्य कर रहे हैं और अपनी धरोहरों को जीवित रखकर उन्हें मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। उसी का उदाहरण अयोध्या और दिव्य काशी है। जहां की तस्वीर आज हमारी संस्कृति और हमारे सम्मान को प्रदर्शित करती है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर  रहीं विधायक पूनम संखवार ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के अन्य पौराणिक स्थलों के कायाकल्प की मांग रखते हुए एक पत्र पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा। जिसके  बाद पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह ने सवा सौ करोड़ से सबसे पहले यमदग्नि आश्रम के आसपास के इलाके को कायाकल्पित करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि इसके बाद मंगलपुर के चतुर्भुज बाबा मंदिर का कायाकल्प का कार्य होगा।

ये भी पढ़े-  प्राइवेट स्कूलों से जोड़ें जाएंगे परिषदीय स्कूल, समिति करेगी निगरानी

वहीं क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी के हित में कार्य किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में तन्मयता से जुट जाने की अपील की और कहा कि पार्टी अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों को  जिताएं। विशिष्ट अतिथि राम कृपाल सिंह भदौरिया ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पंडित विनोद द्विवेदी, अनुज प्रताप सिंह, रागिनी सिंह भदौरिया,बब्बन शर्मा, पंडित सुंदरलाल पांडेय, प्रीतू सिंह, राम महेश वर्मा, पंकज दुबे, बृजेश त्रिपाठी ,अरुण मिश्रा कल्लू, गोलू बेरिया,अमित सिंह,राजकुमारी सिंह, विकास मिश्रा, अर्जिता ओझा, अरविंद शुक्ला, शिवपाल सिंह, सुमित कुमार, गोलू सेंगर, रवि तिवारी, शेर सिंह, रोहित,उदय भान सविता, राम भजन,सलोनी शुक्ला, श्याम मिश्रा, जगदीश शर्मा,अवनीश, रवि, पुष्पेंद्र, कुलदीप, आशीष,अनुराग, अभिषेक आदि लोग रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवपाल सिंह ने किया।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मेहनत लाई रंग

रसूलाबाद। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंडित सुंदरलाल पांडेय ने योगी सरकार प्रथम में तत्कालीन प्रभारी मंत्री महेशचंद्र गुप्ता से मंदिर के कायाकल्प की मांग की थी। जिसके बाद तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक के संयुक्त प्रयास से करीब 48 लाख रुपए से जमथर खेड़ा में स्थित यमदग्नि आश्रम में कायाकल्प हुआ। जिसके तहत सोलर पंप,टिन शेड व हाल बनाया गया। वहीं समाजसेवी सुधीर पांडेय द्वारा करीब 5 लाख रुपए से मंदिर में टाइल्स लगवाने का कार्य किया।


परियोजना बनाकर होगा कार्य

रसूलाबाद। क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह भदौरिया की मांग पर सवा सौ करोड़ के धन से आश्रम परिसर आच्छादित होगा जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होगा। आर्किटेक्ट को जगह देखने आश्रम भेजा जाएगा। जहां विकास की योजना बनेगी। प्रोजेक्ट बनाकर पूरी तैयारी के साथ कार्य शुरू होगा।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

सीबीएसएसी बोर्ड परीक्षा में कानपुर देहात के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र रहे अब्बल,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित सीबीएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी…

13 hours ago

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

16 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

16 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

17 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

17 hours ago

This website uses cookies.