कानपुर देहात

छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने युवक को जबरदस्त तरीके से पीटा

मैजिक वाहन में छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने युवक को चौराहे पर उतारकर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर काफी लोग जमा हो गए और तमाशबीन बन गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

राजपुर, एजेंसी। मैजिक वाहन में छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने युवक को चौराहे पर उतारकर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर काफी लोग जमा हो गए और तमाशबीन बन गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।
सटटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार को औरैया से मैजिक वाहन में सवार होकर शाहजहाँ लौट रही थी औरैया से पुखरायां कस्बे के लिए एक युवक भी मैजिक में सवार हो गया। थोड़ी देर में युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिला इसको नजरंदाज करती रही, लेकिन बारबार हरकत किए जाने से परेशान महिला ने छेड़छाड़ की घटना फोन पर अपने देवर को दी।
रात लगभग साढ़े आठ बजे सटटी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर महिला ने मैजिक रुकवाकर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सड़क के बीचों बीच युवक की पिटाई देख सैकड़ों लोग तमाशाबीन बने रहे। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। हर तरफ शोहदे की पिटाई की चर्चा शुरू हो गई। सट्टी थाना प्रभारी आदेशचंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तुरंत थाने के सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था मौके पर महिला व युवक नहीं मिले। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

6 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

6 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

6 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

6 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

11 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

11 hours ago

This website uses cookies.