लखनऊ/ कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में प्रसिद्ध महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की जयंती के मौके पर रविवार को स्कूलों कॉलेजों में भारतीय भाषा दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी नेहा जैन ने सभी संस्थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। संस्थान में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय ईमेल आईडी पर भेजने को कहा गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि मुख्य सचिव डॉ देवेश चतुर्वेदी की ओर से पत्र जारी किया गया है। सभी शिक्षण संस्थानों को 11 दिसंबर 2022 को खोलकर भारतीय भाषा दिवस मनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं जिसके पालन के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय खोले जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के उपरांत शिक्षक अपने घर स्कूल बंद होने के समय से पहले ही जा सकते हैं। 3 बजे तक विद्यालय में रुकने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाषा दिवस मनाने का उद्देश्य छात्रों को भारतीय भाषाओं की जानकारी देने, अन्य भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी। विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसकी फोटोग्राफ प्रधानाध्यापकों को कार्यालय को प्रेषित करनी होंगी।
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को पारदर्शी, शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…
कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,पारदर्शीपूर्ण रूप में संपन्न कराए जाने हेतु सामान्य…
पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन…
पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर गुरुवार सुबह एक छः वर्षीय…
This website uses cookies.