जालौन, अमन यात्रा । थाना कोटरा क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक युवती के साथ छेडखानी करने व आत्महत्या करने हेतु दुष्प्रेरित करने वाले नामजद 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 17.01.2023 को वादी ने तहरीरी सूचना दी कि प्रार्थी की नाबालिक पुत्री को दयाशंकर पुत्र केशव व पुष्पेन्द्र पुत्र शिव सिंह नि0गण ग्राम बरसार ने छेडखानी की घटना को अन्जाम दिया है जिसकी शिकायत प्रार्थी ने दयाशंकर व पुष्पेन्द्र के घर वालों से की तो दोनो के घर वालों ने शिकायत को गम्भीरता से नही लिया । दिनांक 16.01.2023 को समय 16.00 बजे प्रार्थी की पुत्री अपने खेत से वापस आ रही थी तो दयाशंकर और पुष्पेन्द्र ने मिलकर पुनः छेडखानी करते हुये जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की जिससे मेरी पुत्री ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली है। इस सम्बन्ध में थाना कोटरा में मु0अ0सं0 02/2023 धारा 323/504/506/354घ/306 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम 1. दयाशंकर पुत्र पुष्पेन्द्र पुत्र शिव सिंह नि0गण ग्राम बरसार थाना कोटरा जनपद जालौन पंजीकृत किया गया था। घटना में वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम बनाकर लगाया गया था। तदोपरान्त थाना कोटरा की पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर की गयी संयुक्त कार्यवाही के दौरान उक्त घटना से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तगण दयाशंकर और पुष्पेन्द्र उपरोक्त को ग्राम बरसार के पास उरई कोटरा मार्ग पर स्थित प्रतिक्षालय से गिरफ्तार किया गया।
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…
कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…
कानपुर देहात। सूरज की तपिश हर किसी को झुलसा रही है। ऐसे में शासन और…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…
This website uses cookies.