कानपुर देहात

विश्व समझे पर्यावरण संरक्षण में गौरैया का महत्व : नेहा जैन

जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक वास की विघटन तथा अन्य अनेक मानवीय गतिविधियों के कारण हमारे आस-पास चहकने वाली गौरैया की संख्या में निरन्तर कमी आती गयी। गौरैया संरक्षण हेतु आम जन मानस में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सन् 2010 से "विश्व गौरैया दिवस मनाये जाने की शुरूआत की गयी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक वास की विघटन तथा अन्य अनेक मानवीय गतिविधियों के कारण हमारे आस-पास चहकने वाली गौरैया की संख्या में निरन्तर कमी आती गयी। गौरैया संरक्षण हेतु आम जन मानस में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सन् 2010 से “विश्व गौरैया दिवस मनाये जाने की शुरूआत की गयी। इसी क्रम में 20 मार्च 2023 को ब्लाक संसाधन केन्द्र, अकबरपुर में वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गौरैया दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े-  चार दिवसीय विराट किसान मेले का हुआ शुभारंभ किसानों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

इस कार्यक्रम में  जिलाधिकारी नेहा जैन, कानपुर देहात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। जिलाधिकारी  द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु पेड़-पौधों का संरक्षण कर प्रकृति की सेवा करने हेतु प्रेरित किया गया तथा गौरैया संरक्षण की शपथ भी दिलायी गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया व गौरैया संरक्षण के महत्त्व एवं इसके संरक्षण के विभिन्न उपायों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपस्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी गौरैया संरक्षण तथा विश्व गौरैया दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किये गये। उक्त कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर  सर्वेश कुमार सिंह, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी,  अजब सिंह तथा अन्य शिक्षकगण व वन कर्मी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को कृत्रिम घोसला, मिट्टी का पात्र तथा बर्ड फीडर भेंट किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त स्व० दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय, कचौसी बाजार झीझक, कानपुर देहात में मा० सांसद  देवेन्द्र सिंह भोले जी के पिता की स्मृति में असीम अरुण मा० राज्य मंत्री द्वारा भी अपने पितृों के आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु इस नन्ही गौरैया को संरक्षण हेतु उपस्थित जनमानस का आह्वाहन किया गया। इसके पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा आम जन मानस को गौरैया संरक्षण हेतु अपील करते हुए सम्बोधित किया गया।

उनके द्वारा यह अपील की गयी कि आप द्वारा अपने भोजन के भाग का कुछ हिस्सा इनको देने से प्रकृति की सेवा ही होगी। जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा असीम अरुण, राज्यमंत्री देवेन्द्र सिंह भोले, सांसद एवं सुब्रत पाठक मा० सांसद जी को कृत्रिम घोसला. मिट्टी का पात्र तथा बर्ड फीडर भेंट किया गया।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

10 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

12 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

15 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

16 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

19 hours ago

बुजुर्ग महिला का रेलवे लाइन किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,परिजनों में मचा कोलाहल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…

20 hours ago

This website uses cookies.