कानपुर देहात

लोडर की टक्कर लगने से छह वर्षीय बालक की हुई मौत

बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारही मोड़ के पास मंगलवार की शाम लोडर की टक्कर लगने से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारही मोड़ के पास मंगलवार की शाम लोडर की टक्कर लगने से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-  मास्टर ट्रेनर्स की मदद से सुधरेगी आउट ऑफ स्कूल बच्चों की दक्षता

प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारही गांव निवासी कमलेश कठेरिया का छह वर्षीय पुत्र ओम जी घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय बरौर की ओर से मुंगीसापुर की तरफ जाते हुए बैधुत का सामान लदे लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

AD

जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर अमित निरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं बुधवार को मृतक की चचेरी बहन नेहा की शादी का कार्यक्रम है।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

ये भी पढ़े-  भोजपुरी फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू

वहीं परिजनों ने मुवावजे की मांग को लेकर शव को सड़कमार्ग पर रख जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर बरौर,भोगनीपुर, डेरापुर तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति को बरकरार रखा। वहीं घटना के संबंध में मृतक के पिता की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। बहरई निवासी कमलेश पुत्र नाथूराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम उसका पुत्र दरवाजे के सामने खेल रहा था कि तभी बरौर की तरफ से आते हुए पिकअप लोडर के चालक थाना मंगलपुर निवासी मोहित पाल पुत्र रामराज पाल ने तेजी और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

2 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

2 hours ago

कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…

2 hours ago

वीडियोज के जरिए अध्यापन कार्य का डायट करेगा मूल्यांकन

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शिक्षण कार्य का अब मूल्यांकन किया…

4 hours ago

This website uses cookies.