अकोढी : सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम का बीमारी के चलते निधन
मलासा विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मरीजों के मसीहा 68 वर्षीय सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम की बीमारी के चलते रविवार शाम कानपुर के वैदिक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

- घर में कोहराम व गांव में सन्नाटा छा गया।
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मरीजों के मसीहा 68 वर्षीय सुप्रसिद्ध डॉक्टर सलीम की बीमारी के चलते रविवार शाम कानपुर के वैदिक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम व गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
सोमवार को विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।विकासखंड के अकोढी गांव निवासी मो सयीम ने बताया कि उनके पिता डॉक्टर सलीम उम्र करीब 68 वर्ष को करीब चार दिन पूर्व जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए कानपुर के वैदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां उनका उपचार चल रहा था।रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। निधन की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा गांव में मातम सा छा गया। देर शाम जैसे ही उनका शव गांव लाया गया।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके आवास पर तांता लग गया।
वह पिछले कई वर्षों से गांव में जोड़ों संबंधी मरीजों का उपचार करते आ रहे थे। दूरदराज से बीमारी से पीड़ित लोग उनके पास अपने उपचार के वास्ते आते थे।रविवार को उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।पत्नी आमना बेगम,पुत्र मो सयीम,समीर रजा,भाई मो नफीस का रो रो कर बुरा हाल था। सोमवार को विधि विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।