फतेहपुर

रोटी घर ने किया 251 कन्याओं का पूजन एवं कराया कन्या भोज

तीन सेवा बस्तियों के कार्यक्रम में दुर्गा शक्तियों से कराया अवगत 

फतेहपुर,अमन यात्रा। नारी स्मिता फाउंडेशन द्वारा संचालित रोटी घर ने आज नवदुर्गा पूजा के तहत नगर के तीन स्थानों में भव्य कन्या भोज एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। संचालिका स्मिता सिंह ने बताया कि जगत जननी मां दुर्गा स्वरूपा 251 कन्याओं का पूजन कर भोज कराया। शहर के अवंती बाई लोधी पुरवा बस्ती में 47 बच्चे, कांशी राम कॉलोनी बस्ती में 80 बच्चे एवं गढ़वा स्थित बस्ती से 124 बच्चों रहे।  बताया कि पूजन एवं भोज के उपरांत प्लेट, कटोरी, चम्मच, पेंसिल, रबड़, कटर, टॉफी, केला का वितरण किया गया।
दुर्गा शक्ति स्वरूपा कन्याओं को समस्त देवियों की शक्तियों से अवगत कराते हुए नवीन ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ प्रोत्साहन भी दिया गया। इस अवसर पर ज्योत्सना, साधना चौरसिया, सोना शिवहरे, अंजू सिंह, विवेक मिश्रा, श्रेय शुक्ला, भरत श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव, रितिक सिंह, आचार्य राम नारायण, उमंग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर रश्मि देवी, खुशबू, कोमल, मुस्कान, सोनाक्षी, शिवानी, गुड़िया, परी, साधना, अमृता, अंशिका, शालू देवी, अंशिका, संजना, प्रदीपिका, सलोनी, पंखुड़ी, अनन्या, अंशिका, लक्ष्मी देवी, खुशी अनुष्का, लवली, रिया, सलोनी, प्रियंका, ज्योति, मानसी, अंशिका, नैना, प्रिंस, मुस्कान, सोना, नंदिनी, पलक, परी, रिया, नैन्सी, खुशबु, सुमन, ज्योति, सलोनी, आरती, खुशबू, माही, दिव्यांशी, प्रतिज्ञा, रिया, पूजा, ईशा, प्रिया, अंशिका, शिखा, दीपिका, सुनैना, सलोनी, वंदना, सोना, अन्नया, करण, शिवानी, सोनाली, प्रतिज्ञा, राखी, शिवांशी, शिवानी, लक्ष्मी, राधा, नंदिनी, प्रियांशी, हिमांशी, राधिका, स्नेहा, सोना, राधा, साक्षी, नंदिनी, प्रियांशी, द्रोपदी, नंदिनी, सलोनी, शिखा, अदीक्षा, पायल, दीपिका आदि मौजूद रहें।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button