कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षकों ने ब्लॉक परिवर्तन में आए खंड शिक्षा अधिकारी का फूल माला पहनाकर किया स्वागत

विकासखंड अकबरपुर में दूसरे विकासखंड से स्थानांतरित होकर आए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। बीआरसी सभागार अकबरपुर में नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह का स्वागत एवं अभिन्दन किया गया।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। विकासखंड अकबरपुर में दूसरे विकासखंड से स्थानांतरित होकर आए खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। बीआरसी सभागार अकबरपुर में नवागन्तुक खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह का स्वागत एवं अभिन्दन किया गया।

मनोज कुमार सिंह का स्थानान्तरण रसूलाबाद से ब्लॉक अकबरपुर किया गया है। फलस्वरूप आज कार्यभार ग्रहण किया है। मनोज कुमार सिंह का भव्य कार्यक्रम में स्वागत किया गया। साथ ही निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नवजोत यादव और एआरपी अजयप्रताप अकबरपुर के द्वारा किया गया। मंच का बौद्धिक संचालन अरविन्द सिंह सेंगर पूर्व बीआरसी अकबरपुर के द्वारा किया गया।उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा माल्यार्पण कर खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत प्रताप सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी सरवनखेड़ा की सुखद उपस्थिति रही।

विज्ञापन

अजीत प्रताप का भी भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अरविन्द सेंगर के द्वारा अजब सिंह के कार्यकाल की चर्चा करते हुए शैक्षिक उन्नयन में उनके प्रयासों को रेखांकित किया गया तथा आशा व्यक्त की गई कि नवागन्तुक बीईओ मनोज कुमार के कार्यकाल में ब्लॉक नई ऊंचाइयों को छुएगा। एआरपी नवजोत सिंह ने अजब सिंह की कर्मठ कार्यशैली की सराहना की। एआरपी अजय प्रताप सिंह ने अजब सिंह के सरल स्वभाव और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अरविन्द सेंगर, नवजोत सिंह अजयप्रताप, अनुराग श्रीवास्तव मुस्तकीम मंसूरी, पूर्व अध्यक्ष अरुण कटियार, ब्लॉक मंत्री जगदीश कुमार, संकुल शिक्षक माखन सिंह पाल आदि के द्वारा सम्बोधित किया गया। सरवनखेड़ा बीईओ अजीत प्रताप सिंह ने अजब सिंह और मनोज कुमार सिंह की सराहना करते हुए शिक्षकों से सहयोग की अपील की।

विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह ने अजब सिंह को विदाई देते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। अजब सिंह ने सभी शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक मंत्री अरुण कटियार मुस्तकीम मंसूरी अनुराग श्रीवास्तव सुरेंद्र कटियार चन्द्रभान सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गौतम सन्दीप कश्यप अनिल प्रजापति अजय पाल देवप्रकाश सिंह सुधीर अग्निहोत्री शहनाज बेगम पुनीता पालीवाल शिवराम सिंह गोविंद कुमार आदेश अवस्थी पुनीत सचान अमन गोस्वामी के सी मिश्रा एआरपी मैथा सुधांशु मिश्रा ज्ञान सिंह राजवर्धन मिश्रा जितेंद्र कुमार सतीश चंद्र यादव स्वाती पाल मोहित सविता सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button