खुलासा : पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी सिक्योरिटी गार्ड पति की हत्या
नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुए सिक्योरिटी गार्ड के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

- हत्या के वाँछित पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शराब पिलाने के बाद प्रेमी ने दिया घटना को अंजाम
- रास्ते का कांटा साफ होने के बाद पत्नी और प्रेमी ने घर पर मनाया जश्न - गुजरात मे सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था मृतक रविकांत
- मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर की जांच
नौबस्ता, कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुए सिक्योरिटी गार्ड के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
ये भी पढ़े- नवागंतुक जिलाधिकारी “आलोक सिंह” ने कार्यभार ग्रहण किया
घटना के संबंध में थाना नौबस्ता पर पंजीकृत मु0अ0सं0 463/2023 धारा 302/201 भादवि0 से सम्बन्धित नामित अभियुक्ता प्रियंका पाण्डेय को पूछताछ हेतु थाना स्थानीय पर बुलाया गया। पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा अनस हासमी का भी घटना में सम्मिलित होना बताया गया। तत्पश्चात प्रकाश में आये वाँछित अभियुक्त अनस हासमी को कबीर नगर, मछरिया बरकाती मस्जिद के पास से अनस हासमी पुत्र अब्दुल हलीम मूल निवासी ग्राम लालपुर थाना सहदुल्लानगर जिला बलरामपुर वर्तमान पता फारुख वाली गली के पास परु का किराये का मकान थाना नौबस्ता कमिश्नरेट कानपुर नगर को बीर नगर, मछरिया बरकाती मस्जिद के पास थाना क्षेत्र नौबस्ता कानपुर नगर से हिरासत में लिया गया। जिसमें सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 463/2023 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत है।
ये भी पढ़े- सिखमापुर क्रासिंग में युवक का कटा हुआ मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना का विवरण:- मृतक रविकांत की मां वादिनी शकुन्तला पाण्डेय पत्नी रामबहादुर पाण्डेय निवासी 414/5 राजे नगर चित्रा स्कूल के पीछे थाना हनुमन्त बिहार कानपुर नगर का पुत्र रविकान्त उर्फ नितिन पाण्डेय अपनी पत्नी प्रियंका पाण्डेय के साथ भूरे पूरवा में किराए के मकान में रह रहा था। लगभग एक हफ्ते पहले गुजरात से घर आया था। बहू और उसके साथ एक लड़के के कहने पर जिस लड़के को वादिनी नहीं जानती थी। दिनांक 01/09/2023 को समय रात्रि 8 बजे घर से बाहर गया। उसके बाद उसका फोन स्वीच आफ हो गया उसके बाद वादिनी के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नौबस्ता में दर्ज कराई गयी। दिनाक 03/09/2023 को लगभग 11 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात की लाश स्कोमिया स्कूल के पास मिली है। जाकर देखने पर वादिनी का पुत्र रविकांत और नितिन पांडे उम्र लगभग 36 वर्ष का था और शरीर पर काफी चोट के निशान थे।
ये भी पढ़े- अगर नहीं आया है आयकर रिफंड, तो जानें देरी की वजह
इस तहरीर पर पुलिस ने रविकांत की पत्नी प्रियंका से पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि अनस से उसके प्रेम संबंध हैं, इसका पति विरोध करते थे, इसलिए शराब पीने पिलाने के बहाने अनस हाशमी पति को अपने साथ ले गया था और गला दबा कर मार दिया। उसके बाद अनस घर आया और काम तमाम करने का हम दोनों ने जश्न भी मनाया। हत्या करने के बाद वादिनी के पुत्र के शव को झाड़ियां में इस तरीके से छुपा दिया जिससे कि वह कभी मिले ना।
बरामदगी:- दो मोबाइल फोन, एक चाकू और हत्या
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.