गोवध आरोपी को पुलिस ने दबोचा
डेरापुर थाना पुलिस ने पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम,खुलासे व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाने में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना पुलिस ने पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम,खुलासे व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाने में पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर प्रशांत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम,खुलासे व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में डेरापुर थाना पुलिस ने थाने पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी अहमद पुत्र खुदाबख्स निवासी ग्राम मौजपुर थाना डेरापुर हाल पता मदरसा निजामिया पब्लिक स्कूल के सामने मोहल्ला गांधी नगर कस्बा व थाना सिकंदरा को स्पेशल टीम व सर्विलांस टीम की मदद से शुक्रवार करीब 11.10 बजे सुबह उसके सिकंदरा कस्बा स्थित उसके घर से धर दबोचा गया।आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण सहित 09 मामले पूर्व में थाने में पंजीकृत हैं।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.