उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षकों को किया गया इधर से उधर, पढ़े खबर 

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।

Story Highlights
  • उपनिरीक्षक कौशल किशोर होंगे अब नए अमरौधा चौकी प्रभारी 

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बुधवार रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है।उन्हे तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार रसूलाबाद थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक सुमन दीक्षित को महिला थाने का प्रभार सौंपा गया है।

 

वही महिला थानाध्यक्ष मोनू शाक्य को देवराहट थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।थानाध्यक्ष देवराहट रीना सिंह को जनपद से स्थानांतरण हो जाने के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है।उपनिरीक्षक कौशल कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी अमरौधा थाना भोगनीपुर,उपनिरीक्षक चरन सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिकंदरा तथा उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह तोमर को थाना अमराहट से थाना राजपुर भेजा गया है।समस्त थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button