विद्युत वितरण खण्ड उरई के मुहम्मद शफीक टीजी0-2 बने कार्यवाहक अध्यक्ष

उरई जालौन। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0 आगरा, शाखा को गतिशीलता देने के लिये केन्द्रीय अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अवस्थी (बब्बू) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में निम्नवत पदाधिकारियों का नवीनीकरण हुआ। निम्न पदाधिकारी जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने व कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ निगम में हो रही अनियमितताओं को रोक कर राजस्व का थ्रू रेट बढ़ाने में अपना प्रबल योगदान करेंगे। इसी नवीनीकरण में जनपद जालौन विद्युत वितरण खण्ड उरई के मुहम्मद शफीक टीजी-2 को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तो स्टाफ व कर्मचारियों में खुशी का माहौल हो गया। मुहम्मद शफीक का जोरदार स्वागत किया गया व फूल माला पहनाकर बधाई दी।
मौके पर मुहम्मद शफीक ने कहा कि किसी भी कर्मचारी स्टाफ को कोई भी समस्या हो तो उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जायेगा। स्टाफ में गौरव पटेल, महीब, शादाब, अजय कुमार खलील, ओमप्रकाश निरंजन, रामकुमार बाबू जी, शाहिद अली (शानू) मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.