उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चंदौली पहुंची सपा की देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा, सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह ने किया जोरदार स्वागत

जिले के जमुरना गांव के समीप सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व गाजीपुर के अभिषेक यादव कर रहे है। जो प्रदेश के 50 विधानसभाओं में पदयात्रा निकालते हुए चंदौली पहुंचे है।

अमन यात्रा , चंदौली ;  जिले के जमुरना गांव के समीप सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कार्यकर्ताओं के साथ देश बनाओ, देश बचाओं पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा का नेतृत्व गाजीपुर के अभिषेक यादव कर रहे है। जो प्रदेश के 50 विधानसभाओं में पदयात्रा निकालते हुए चंदौली पहुंचे है। पदयात्रा में शामिल लोग जिले के चार दर्जन गांवों से गुजरते हुए माधोपुर में ‌रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन पदयात्रा अपने गंतव्य को रवाना होगी।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकारों की साजिसों का भंडाफोड़ करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदयात्रा निकली है। कहा कि प्रदेश के 50 विधानसभाओं का भ्रमण करने के बाद पदयात्रा चंदौली पहुंची है। जनता के बीच में सपा के प्रति काफी स्नेह है। वहीं वर्तमान सरकार के प्रति आक्रोश भी देखने को मिला है। ऐसे में सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराने के लिए वह गांव गांव पदयात्रा निकाल रहे है।
भाजपा का कृत्य उजागर हो चुका है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जनता अब सच्चाई को समझ चुकी है। भाजपा के लोग झूठ बोलकर सत्ता हासिल किया था। परन्तु अब उनकी पोल खुल चुकी है। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। ऐसे में पदयात्रा के माध्यम से लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारें में बताने के साथ सकार को उखाड़ फेकने की अपील की जा रही है। इस दौरान सत्यनारायन राजभर, नन्दकुमार राय, अखिलेश सिंह, रामधनी यादव, रामजनम यादव, मुन्नीलाल मौर्य, उमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button