कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माती स्टेडियम में परिषदीय बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

जिला स्टेडियम माती में विकास खंड अकबरपुर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह गुड्डन, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर ने शिरकत की।

Story Highlights
  • पूर्व अध्यक्ष गुड्डन सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया
  • खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा: गुड्डन सिंह

कानपुर देहात। जिला स्टेडियम माती में विकास खण्ड अकबरपुर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र सिंह गुड्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अकबरपुर ने सिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सिंह सेंगर पूर्व एबीआरसी अकबरपुर ने किया। मुख्य अतिथि गुड्डन सिंह को माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

photo 30

गुड्डन सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं के लिए पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गुड्डन सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। असफलता से सबक लेकर अगली प्रतियोगिता की तैयारी करनी चाहिए और कभी निराश नहीं होना चाहिए। सरकार के द्वारा खेलकूद को संचालित करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उन्होंने ग्राउंड पर जाकर बच्चों से परिचय प्राप्त किया और उनका मनोबल बढ़ाया साथ ही विजयी प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया।

photo 29

मनोज कुमार सिंह बीईओ अकबरपुर ने पूर्व चेयरमैन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा सदैव बेसिक शिक्षा के प्रति उदार भावना रहती है तथा हमेशा सहयोग किया जाता है। साथ ही बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए पूरी तन्मयता से खेल में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जुनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहत अली, मंत्री प्रताप भानु सिंह गौर प्राथमिक संघ के अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी मंत्री अरुण कटियार एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह मन्त्री विनय पाण्डेय, ए आर पी टीम से नवजोत सिंह, अजय प्रताप सिंह कटियार, ज्योत्सना गुप्ता, मंजुल मिश्रा एव ब्लॉक पी टी आई टीम से बीरेन्द्र यादव, जावेद खान, कंचन कामिनी, अनुराग श्रीवास्तव, मुस्तकीम मंसूरी, प्रकाश अवस्थी, कुलदीप चौहान, प्रत्युल श्रीवास्तव, अमित कुमार, विवेक यादव, गौतम मिश्रा, श्रीष अवस्थी, विनय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button