मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक,साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
यूपी सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना डेरापुर महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। यूपी सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को थाना डेरापुर महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान उन्हें साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी भी दी गई।मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत गुरुवार को डेरापुर कस्बे में महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा टीम ने कहा कि स्कूल,कॉलेज,रास्ते आते जाते अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
उन्हें त्वरित सहायता मुहैया कराई जायेगी।महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य संबंधी सेवा 102 तथा साइबर संबंधी सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें ह्यूमन ट्रैफिकिंग, चाइल्ड एब्यूज,बाल श्रम उन्मूलन,बाल विवाह रोकथाम व अन्य सरकारी योजनाओं से जुडी जानकारी भी दी गई।इस मौके पर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार समेत महिलाएं,बालिकाएं भी मौजूद रहीं।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.